Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP प्रेमिका का गला रेता, फिर घास-फूस डालकर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार 

प्रेमिका का गला रेता, फिर घास-फूस डालकर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार 

कानपुर। प्रेमिका से नशेबाजी के बाद झगड़ा हुआ तो प्रेमी ने गला रेता फिर घास-फूस डालकर शव फूंक दिया। सर्विलांस की मदद से पुलिस तीन महीने बाद मामले का खुलासा कर पाई है। गुरुवार को हमीरपुर पुलिस आरोपी को लेकर सचेंडी के धरमंगदपुर गांव पहुंची। यहां प्रेमी ने शव के जले हुए अवशेष बरामद कराए। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन के बाद अवशेष पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हमीरपुर के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 45 वर्षीय महिला के तीन बेटियां व दो बेटे हैं। पहली बेटी की शादी हो चुकी है। पति मजदूरी करता है।

पति ने पुलिस से शिकायत की थी 21 दिसंबर 2023 को पत्नी सुमेरपुर बाजार जाने की बात कह घर से निकली, फिर नहीं लौटी। 25 दिसंबर को सुमेरपुर थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने महिला के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकलवाई तो बिधनू निवासी 24 वर्षीय सुखवीर यादव से घंटों बातचीत निकली। 21 व 22 दिसंबर को दोनों के मोबाइलों की लोकेशन भी एक ही निकली। हमीरपुर पुलिस ने दो दिन पूर्व सुखवीर को घर से उठाकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। बताया कि दो साल पहले महिला गांव में धान काटने आई थी। तभी नजदीकियां बढ़ गईं। कभी सुखवीर हमीरपुर जाता तो कभी महिला हमीरपुर से यहां आ जाती थी।

21 दिसंबर को वह यहां आ गई थी। यहां नहर किनारे टेंट लगाकर दोनों रहे। 22 दिसंबर को दोनों ने शराब पीने के बाद संबंध बनाए। इसी नशेबाजी के बाद विवाद हो गया तो गुस्से में सीने पर बैठ कर चाकू से गर्दन रेत दी और घासफूस इकट्ठा कर शव के ऊपर कंबल रख कर आग लगा दी। इसके बाद वहां से भाग गया। एसीपी पनकी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि कंकाल बरामद हुआ है। सचेंडी पुलिस ने पंचनामा भर कंकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हमीरपुर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

सुखवीर ने बताया कि महिला उससे शादी करना चाहती थी। वह उसे अक्सर साथ भागने का दबाव डालती थी। कई बार उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मानने का राजी नहीं थी। इसके चलते उसे रास्ते से हटाना पड़ा। एसीपी ने बताया कि सुखवीर हमीरपुर पुलिस की कस्टडी में है। वर्तमान में उसे सचेंडी थाने लाया गया है। शुक्रवार को फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में कंकाल का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद आरोपी को हमीरपुर पुलिस अपने साथ ले जाएगी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...