रामपुर। बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धावनी हसनपुर निवासी रेत-बजरी कारोबारी दानिश अली की तीन वर्षीय इकलौती बेटी अनायजा नूर की हत्या उसकी ही प्रेमिका ने गला घोंटकर की थी। हत्यारोपी ने शव बोरी में बंद कर छत से खाली प्लॉट में फेंक दिया था। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही बुधवार के खुलासा करते हुए कारोबारी की प्रेमिका फरहा नाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हत्यारोपी युवती ने बताया कि दानिश की पत्नी उसके प्रेम प्रसंग में बाधक बन रही थी और धमकी दे रही थी। इसके चलते उसने अनायजा की हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गला घोंटने से होने की पुष्टि हुई है। सात अप्रैल की सुबह बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धावनी हसनपुर निवासी कारोबारी दानिश अली की पुत्री अनायजा नूर मोहल्ले में ही पड़ोसी सगीर अहमद की किराने की दुकान पर टॉफी लेने गई थी।







