Friday, September 18, 2026
Home Crime UP गिरफ्तारी का भय दिखाकर 48 लाख की साइबर ठगी, गाजियाबाद का युवक...

गिरफ्तारी का भय दिखाकर 48 लाख की साइबर ठगी, गाजियाबाद का युवक गिरफ्तार

फरीदाबाद- फरीदाबाद जिले में साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है।फरीदाबाद के सेक्टर-8 निवासी व्यक्ति से गिरफ्तारी का डर दिखाकर 48 लाख रुपये ठगने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 28 वर्षीय संजोय मल्लोराज के रूप में हुई है, जो गाजियाबाद का रहने वाला है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह के अनुसार, आरोपी ने अपनी फर्म “कैंडी फ्लो प्राइवेट लिमिटेड” के नाम से बैंक खाता खुलवाया था और उसे साइबर ठगों को इस्तेमाल के लिए उपलब्ध कराया था। जांच में सामने आया है कि इस खाते में ठगी की रकम में से करीब चार लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे। आरोपी 12वीं पास है और बैग की दुकान चलाता है। उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

पीड़ित ने शिकायत में बताया कि 8 दिसंबर 2025 को उसके पास एक कॉल आई, जिसमें कॉलर ने खुद को हरियाणा प्रशासनिक विभाग, चंडीगढ़ का अधिकारी बताया। उसने दावा किया कि पीड़ित के आधार कार्ड से फर्जी सिम जारी हुई है, जिसका इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग में किया गया है।

इसके बाद पीड़ित को एक अन्य नंबर पर संपर्क करने को कहा गया। दूसरे व्यक्ति ने खुद को एनआईए का अधिकारी बताकर गिरफ्तारी की धमकी दी। डर के माहौल में पीड़ित से अलग-अलग किस्तों में कुल 48 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए।

साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने मामला दर्ज कर तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है तथा लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल पर व्यक्तिगत या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...