Friday, September 18, 2026
Home Crime Uttarakhand एमबीबीएस में दाखिला दिलाने का झांसा देकर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की...

एमबीबीएस में दाखिला दिलाने का झांसा देकर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी का हुआ भंडाफोड़

देहरादून। सरकारी मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने का झांसा देकर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी का भंडाफोड़ हुआ है। प्रकरण में फिलहाल चार आरोपितों का नाम सामने आया है, जिन्होंने जीएमएस रोड पर कोचिंग इंस्टीट्यूट खोल रखा था। प्रकरण से पर्दा तब उठा, जब आरोपित रातों रात इंस्टीट्यूट बंद कर फरार हो गए। आरोपित नीट में असफल छात्रों को फंसाते थे। अब तक 50 से ज्यादा पीड़ित सामने आ चुके हैं, जिनसे दाखिले के नाम पर ढाई से तीन लाख रुपये लिए गए। ठगी गई रकम व पीड़ितों की संख्या और बढ़ सकती है। इंस्टीट्यूट में रखे स्टाफ को आरोपितों ने कई माह से वेतन भी नहीं दिया था।

ठगी के शिकार छात्रों और इंस्टीट्यूट में कार्यरत स्टाफ ने पटेलनगर कोतवाली में तहरीर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपितों ने फर्जी दस्तावेजों से इंस्टीट्यूट के लिए भवन किराये पर लिया था और उसका भी किराया नहीं चुकाया।

पुलिस के मुताबिक, 25 अक्टूबर को 13 युवतियों ने शिकायती पत्र देकर बताया कि विनायक समेत चार व्यक्तियों ने जीएमएस रोड पर इसी वर्ष जुलाई में एक्सीलेंट एजुकेशन नाम से कोचिंग इंस्टीट्यूट खोला था।

आरोपितों ने नौकरी पर रखने के बाद से उन्हें वेतन नहीं दिया। इसके बाद अक्टूबर में 18 से 24 तारीख तक दशहरा की छुट्टी कर दी और इस बीच आरोपित सामान समेटकर फरार हो गए। इसके बाद 28 अक्टूबर को वीरपुर गाजीपुर, जिला वाराणसी (उत्तर प्रदेश) निवासी केके राय ने आरोपितों के विरुद्ध शिकायत की। जिसमें बताया कि उनके भतीजे मुकेश ने एमबीबीएस में दाखिले के लिए नीट दिया था, लेकिन वह चार नंबर से चूक गया।

जुलाई में विनायक और उसके साथियों ने राय से संपर्क किया और बताया कि वह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के लिए भी काम करते हैं। आरोपितों ने उन्हें बताया कि जो छात्र नीट में बेहद कम नंबर से चूक जाते हैं, वह उन्हें भारत सरकार के विशेष कोटे के तहत मेडिकल कालेजों में दाखिला दिलाते हैं।

इसके लिए आरोपितों ने सबसे पहले 50 हजार रुपये का बैंक ड्राफ्ट स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के नाम से बनवाया। भारत सरकार के नाम से बैंक ड्राफ्ट बनवाने के कारण राय को उन पर विश्वास हो गया। इसके बाद आरोपितों ने एमबीबीएस में दाखिले की फीस 35 लाख रुपये बताई और 2.60 लाख रुपये टोकन मनी के रूप में बैंक आफ इंडिया की आइएसबीटी शाखा में जमा करवा लिए।

आरोपितों ने बाद में उनसे पांच लाख रुपये और मांगे। इस पर वह शनिवार को आरोपितों से मुलाकात करने दून पहुंचे। यहां कोचिंग इंस्टीट्यूट पर ताला लटका देख उन्हें ठगी का पता चला। पुलिस के अनुसार, अब तक की जांच में पता चला है कि आरोपितों ने इस तरह 50 से अधिक छात्रों को शिकार बनाया। पीड़ित छात्र विभिन्न राज्यों के हैं।

पटेलनगर कोतवाली के अंतर्गत बाजार चौकी इंचार्ज सनोज कुमार ने बताया कि आरोपितों के आधार कार्ड दिल्ली के हैं, जबकि बैंक खाता उन्होंने इंस्टीट्यूट के पते पर खोल रखा था। पीड़ित केके राय ने जिस खाते में धनराशि जमा कराई, सोमवार को उसकी जांच करवाई जाएगी। मकान मालिक से भी आरोपितों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...