Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP 15 वर्षीय किशोरी के साथ चार युवकों ने किया दुष्कर्म और छेड़खानी,...

15 वर्षीय किशोरी के साथ चार युवकों ने किया दुष्कर्म और छेड़खानी, दो आरोपी गिरफ्तार

अलीगढ़। थाना हरदुआगंज क्षेत्र के एक गांव में 22 अप्रैल देर शाम डेयरी पर दूध देकर घर लौट रही 15 वर्षीय किशोरी को पड़ोसी गांव के चार लड़के जबरन उठाकर नजदीक आम के बाग में ले गए, जहां एक युवक ने किशोरी संग दुष्कर्म किया। तीन युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की। पीड़िता के भाई की तहरीर पर चार युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें से दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जलाली पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित जाति की 15 वर्षीय किशोरी के पिता नहीं हैं और मां मानसिक रूप से कमजोर है। दो भाई और पांच बहनों में किशोरी पांचवें नंबर की है। बड़ी बहन विवाहित है। बड़ा भाई गाजियाबाद के एक बिजलीघर पर संविदाकर्मी है। मां और तीन बहनों संग किशोरी गांव में रहती है। पशु पालन कर उसका दूध डेयरी को बेचकर परिवार का खर्चा चलता है।

किशोरी के अनुसार 22 अप्रैल देर शाम वह समीपवर्ती गांव की एक डेयरी पर दूध देकर घर लौट रही थी, इसी दौरान सुनसान जगह देखकर चार लड़कों ने उसे दबोच लिया और मुंह बंद कर चकरोड पर स्थित आम के बाग में ले गए। जहां तीन युवकों ने उसके हाथ पैर पकड़ कर छेड़खानी की। चौथे युवक ने उसके संग जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता रोती हुई घर पहुंची, जहां उसने अपने भाई को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी।

23 अप्रैल सुबह गांव पहुंचा बड़ा भाई किशोरी को लेकर थाने गया और तहरीर दी। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराते हुए उसके भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें एक युवक को नामजद किया गया है। तीन अज्ञात के मुंह पर कपड़ा बंधा था। दोपहर में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें रवि पुत्र अजयपाल सिंह और पंकज पुत्र संतोष खटीक शामिल हैं। दो अन्य की तलाश जारी है।

सीओ सर्जना सिंह ने बताया कि किशोरी के बयान के आधार पर मामला सामूहिक दुष्कर्म का नहीं बल्कि दुष्कर्म और छेड़खानी का है। रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, बाकी दो की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...