Friday, September 18, 2026
Home Crime UP लड़की से छेड़खानी के विवाद में चार दिन बाद हुए खून खराबे...

लड़की से छेड़खानी के विवाद में चार दिन बाद हुए खून खराबे में दो युवकों की हत्या

सुल्तानपुर। एक शादी समारोह में लडक़ी से छेडख़ानी के विवाद में चार दिन बाद हुए खून खराबे में दो युवकों की हत्या कर दी गई। चाकू और धारदार हथियार का प्रयोग किया गया। तनाव को देखते हुए जहां गांव में कई थानों की फोर्स लगाई गई है वही आईजी अयोध्या व एसपी ने गांव का दौरा किया है। घटना अखंडनगर थानाक्षेत्र के गोपालपुर गांव की है।

मृतक की बहन रेनू पुत्री विनोद कुमार ने घटना को लेकर पुलिस में तहरीर दी है। उसने बताया कि गांव के जगदीश पुत्र दयाराम अपनी बाइक लेकर आए और मेरे घर पर खड़ी करने लगे। परिवार वालों ने मना किया तो वो गालीगलौज करते हुए चला गया। बाद में जगदीश, अतुल, रामजगत, दान बहादुर, अजय, सुंदरलाल, दयाराम, धर्मराज, जग्गी निषाद, रोशनी, अशोक कुमार, ऊषा व कुछ अज्ञात लोग धारदार हथियार व लाठी-डंडे लेकर घर पर आ धमके। इन लोगों ने घर वालों को खत्म करने की धमकी दिया तो हम लोग डरकर घर के अंदर चले गए। आरोप है कि ये सभी आरोपी घर में घुसे और तोडफ़ोड़ करने लगे। उसी समय अतुल यादव सूर्यप्रकाश को घसीटकर खेत में ले गया और पेट में चाकू से घोंप दिया। यही नहीं जगदीश ने जहां गड़ासे से हमला किया वही रामजगत ने कुल्हाड़ी से प्रहार किया।

सूर्यप्रकाश को तड़पता देखकर इंद्रसेन पहुंचा तो उसे भी लाठी डंडे से पीटा। दोनों को परिवार वाले बचाने पहुंचे तो इन आरोपियों ने परिवार के सदस्यों को भी जमकर पीटा। इसमें रेनू, रेनू की मां कृष्णा देवी, भानु प्रताप, हरिओम, रोली, राधेश्याम को चोटे आई। पीडि़त रेनू ने बताया हम लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर आई पुलिस गंभीर रूप से घायल सूर्यप्रकाश व इंद्रसेन को लेकर सीएचसी अखंडनगर पहुंची। जहां डॉक्टर ने सूर्यप्रकाश को मृत घोषित कर दिया।जबकि इंद्रसेन व कृष्णा देवी को गंभीर हालत में अंबेडकरनगर रेफर किया। यहां इंद्रसेन की हालत बिगड़ गई तो उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया। जहां गुरुवार सुबह उसकी भी मौत हो गई। वही आईजी अयोध्या प्रवीण कुमार, एसपी सोमेन बर्मा सूचना पर गोपालपुर गांव पहुंचे। दोनों ही उच्च अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। तनाव को देखते हुए कई थानों की फोर्स गांव में लगाई गई है। सीओ कादीपुर विनोद गौतम ने बताया कि केस दर्ज कर आधा लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस की तीन टीमें वर्क आऊट में लगाई गई हैं।

बताया जा रहा है कि बीते 18 फरवरी को एक बारात गांव से गई थी। जिसमें एक लडक़ी से नंबर लेने को लेकर दोनों पक्ष में विवाद हुआ था। लेकिन उस दिन गहमागहमी के बाद मामला शांत हो गया था। लेकिन अंदर ही अंदर वो चिंगारी सुलग रही थी जो बीती रात खूनी संघर्ष में बदल गई।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...