Friday, September 18, 2026
Home Crime India सोने की जगह मिला पीतल, तिजारा में फर्जी ईंट की डील कर...

सोने की जगह मिला पीतल, तिजारा में फर्जी ईंट की डील कर ठगे लाखों रुपये

तिजारा पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच 

हरियाणा। अलवर जिले के तिजारा थाना क्षेत्र में महाराष्ट्र के एक युवक के साथ लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि खुद को परिचित बताने वाले युवक ने वीडियो कॉल पर सोने की ईंट दिखाकर भरोसा जीत लिया और सौदा तय कर पीड़ित को राजस्थान बुलाया। बाद में नकली ईंट थमाकर 16 लाख रुपये लेकर फरार हो गया।

सूत्रों के अनुसार ठाणे जिले के रहने वाले मुरधन नायडू के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। आरोपी ने अपना नाम ‘राजकुमार’ बताया और दावा किया कि ठाणे में मजदूरी करते वक्त खेत में सोने की ईंट मिली थी। फोन पर बार-बार बात कर उसने पीड़ित को तिजारा बस स्टैंड बुलाया, जहां उससे खेतों में मिलकर सौदेबाजी हुई।

वीडियो कॉल पर चमकदार ईंट दिखाए जाने के बाद पहले 30 लाख और फिर 16 लाख में डील तय हुई। इसके बाद पीड़ित ने अपनी पत्नी के जेवर गिरवी रखकर रकम जुटाई और दोबारा तिजारा पहुंचकर पैसे आरोपी को दे दिए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी महिला साथी के साथ सोने की ईंट थमाकर गायब हो गया।

घर पहुंचकर जांच कराने पर पता चला कि ईंट असल में पीतल की थी। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने तुरंत तिजारा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक ये गिरोह लंबे समय से कीमती धातुओं के नाम पर ठगी कर रहा है। मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है और आरोपियों की पहचान के लिए कॉल डीटेल्स व फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...