Wednesday, June 17, 2026
Home Crime India पूर्व IPS अधिकारी डी.के. पंडा साइबर ठगी का शिकार, खाते से 4.32...

पूर्व IPS अधिकारी डी.के. पंडा साइबर ठगी का शिकार, खाते से 4.32 लाख रुपये उड़ाए

प्रयागराज- उत्तर प्रदेश पुलिस के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी और चर्चित व्यक्तित्व डी.के. पंडा एक बार फिर चर्चा में हैं—इस बार कारण है उनके साथ हुई साइबर ठगी। धूमनगंज थाना क्षेत्र निवासी पंडा के बैंक खाते से अज्ञात साइबर अपराधियों ने 4 लाख 32 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है, और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पूर्व आईजी रूल्स एंड मैनुअल रह चुके डी.के. पंडा ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि हाल ही में उन्हें बैंक खाते में संदिग्ध लेन-देन की जानकारी मिली। जब उन्होंने बैंक से विवरण मांगा, तो पता चला कि रकम को धोखाधड़ी से ट्रांसफर किया गया है। उन्होंने तत्काल इस घटना की FIR धूमनगंज थाने में दर्ज कराई।

पहले भी कर चुके हैं ठगी की शिकायत

यह पहली बार नहीं है जब पंडा साइबर फ्रॉड का शिकार हुए हैं। इससे पहले अक्टूबर 2023 में भी उन्होंने 381 करोड़ रुपये की ठगी का मामला दर्ज कराया था, जिसमें उन्होंने कुछ लोगों पर बड़े स्तर की साजिश रचने का आरोप लगाया था।

एक विशिष्ट और चर्चित जीवन यात्रा

1971 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे डी.के. पंडा मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले हैं। अपने सेवा काल में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। साल 2005 में उन्होंने पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया, उस वक्त वह लखनऊ में आईजी रूल्स एंड मैनुअल के पद पर कार्यरत थे।

पंडा तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने स्वयं को “दूसरी राधा” घोषित कर महिलाओं की तरह परंपरागत वेशभूषा और सोलह श्रृंगार धारण करना शुरू किया। सिर पर सिंदूर, माथे पर बिंदी, नाक में नथ और पैरों में घुंघरू जैसे पहनावे के साथ उन्होंने आध्यात्मिक मार्ग को अपनाया था। हालांकि, 2015 में उन्होंने यह रूप त्याग कर “कृष्णानंद” के रूप में नया अध्यात्मिक जीवन शुरू किया।

पुलिस जुटी जांच में

धूमनगंज थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और साइबर सेल की मदद से ठगी के तकनीकी पहलुओं की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर किस माध्यम से और किन खातों में यह रकम ट्रांसफर हुई। फिलहाल, अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...