Friday, March 20, 2026
Home Crime India पांच साल की मासूम बेटी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, महिला...

पांच साल की मासूम बेटी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

हरियाणा। सोनीपत में पति से अलग रह रही एक तलाकशुदा महिला ने अपनी पांच साल की मासूम बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह प्रेमी संग पूर्व पति के मामा के घर पहुंची और मृत बेटी को छोड़कर फरार हो गई। सदर थाना पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

इंडियन कॉलोनी गली नंबर-3 निवासी फिरोज खान ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 12 साल पहले पटेल नगर निवासी रवीना के साथ उसकी शादी हुई थी। रवीना से उसकी दो बेटियां तनु (8) व तनवी (5) थीं। फिरोज और रवीना में बाद में झगड़ा होने लगा तो दो साल पहले उन्होंने तलाक ले लिया। रवीना बड़ी बेटी तनु को अपने साथ ले गई और झज्जर के गांव छारा निवासी ऑटो चालक प्रेमी पंकज के साथ सोनीपत में ही रहने लगी, जबकि तनवी पिता फिरोज के साथ रह रही थी।

फिरोज खान ने बताया कि आठ माह पहले रवीना उसके पास आई और दो दिन में छोड़ने की बात कहकर बेटी तनवी को साथ ले गई। इसके बाद वह लापता हो गई। वीरवार रात को रवीना अपने प्रेमी पंकज के साथ, मोहन नगर स्थित उनके मामा अमजद के घर पहुंची और तनवी का शव छोड़कर वहां से भाग निकली।

मामा अमजद ने तनवी के शरीर पर चोट के निशान देखकर फिरोज को फोन किया। साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया।

फिरोज का आरोप है कि तनवी की बेरहमी से हत्या की गई है। बेटी के शरीर पर डंडे से पीटने के साथ ही बाल नोचने व दागने के भी निशान मिले हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि शरीर पर चोट के निशान थे, लेकिन दागने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हो सकेगी।

पांच साल की बच्ची की पीटकर हत्या की गई है। पिता के बयान पर उसकी तलाकशुदा पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है। -इंस्पेक्टर सेठी मलिक, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत

RELATED ARTICLES

बिलासपुर में नाकाबंदी के दौरान हेरोइन बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर।  बिलासपुर जिला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अहम सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक...

जम्मू-कश्मीर में हाईटेक साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर - जम्मू-कश्मीर में काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क का खुलासा किया है। इस ऑपरेशन के...

जालंधर में बड़ी कार्रवाई: 1.4 किलो अफीम और 1 लाख की ड्रग मनी के साथ दो गिरफ्तार

जालंधर (पंजाब)- कमिश्नरेट जालंधर की क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

चार्जर मांगने पर विवाद, 17 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

कानपुर - कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक 17 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना नटराज टॉकीज...

बस में 40 किलो चांदी चोरी का खुलासा, 13 घंटे में ड्राइवर गिरफ्तार

हिसार - प्राइवेट टूरिस्ट बस से बड़ी मात्रा में चांदी गायब होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार...

बिलासपुर में नाकाबंदी के दौरान हेरोइन बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर।  बिलासपुर जिला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अहम सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक...

जम्मू-कश्मीर में हाईटेक साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर - जम्मू-कश्मीर में काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क का खुलासा किया है। इस ऑपरेशन के...

गुरुग्राम स्कूल बम मेल केस में बड़ा खुलासा, आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

गुरुग्राम- गुरुग्राम में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले ईमेल मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर टीम ने...

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी, हड़कंप

नई दिल्ली - केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में...

कौशांबी जासूसी केस में बड़ा एक्शन, 5 नाबालिग समेत 9 और गिरफ्तार

गाजियाबाद - कौशांबी में सामने आए जासूसी प्रकरण में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज करते हुए नौ और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें...

जालंधर में बड़ी कार्रवाई: 1.4 किलो अफीम और 1 लाख की ड्रग मनी के साथ दो गिरफ्तार

जालंधर (पंजाब)- कमिश्नरेट जालंधर की क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को...

मॉडल टाउन में कूड़ा फेंकने के विवाद ने ली जान, युवक की चाकू मारकर हत्या

नई दिल्ली- राजधानी के मॉडल टाउन इलाके में बुधवार रात एक छोटे से विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जब पड़ोसी ने एक युवक...

पुरानी रंजिश में चली गोली, 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 नई दिल्ली- दक्षिणी दिल्ली के नेबसराय थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। खानपुर...