Wednesday, June 10, 2026
Home Crime India छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या की, घर के अंदर ही...

छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या की, घर के अंदर ही जलाया शव, आरोपी पति गिरफ्तार

पंजाब। अमृतसर में ब्यास थानांतर्गत गांव बुल्ले नंगल में कोई काम-काज नहीं करने और छत पर कबूतर उड़ने के विवाद में शुक्रवार सुबह अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने के बाद घर के अंदर ही शव को आग लगा दी। जलने की बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने विवाहिता के अधजले शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम करवा दिया। ब्यास थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। कलेर घुमान गांव निवासी ज्योति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार साल पहले उन्होंने अपनी बेटी पिंकी की शादी बुलेनंगल गांव निवासी सुखदेव सिंह के साथ की थी। सुखदेव सिंह मेहनत मजदूरी करता था, लेकिन अकसर अपने घर की छत्त पर कबूतर उड़ाता रहता था, क्योंकि उसने कबूतर पाल रखे थे। इसका विरोध करने पर आरोपी अक्सर उनकी बेटी पिंकी के साथ मारपीट करता था।

ज्योति ने बताया कि उनकी बेटी पिंकी ने उन्हें कई बार फोन पर पति द्वारा प्रताड़ित करने की बात कही। पिछले ढाई साल से वह अपने रिश्तेदारों के साथ दामाद सुखदेव सिंह को कई बार समझाया, लेकिन उनकी बातों का सुखदेव पर कोई असर नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी छह महीने से गर्भवती थी। क्योंकि सुखदेव पूरा दिन छत्त पर कबूतर उड़ाता रहता था तो पिंकी उसे कुछ काम काज करने को कहती, उसे यह बुरा लगता। उन्होंने बताया आरोपी उनकी बेटी पिंकी को डाॅक्टर के पास चेकअप करवाने लेकर भी नहीं जाता। इस बात को लेकर ही आज सुबह उनकी बेटी का अपने पति सुखदेव सिंह के साथ विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी ने पहले उनकी बेटी की हत्या कर दी और शव को खुर्द-बुर्द करने की नीयत से लाश को घर के अंदर ही आग लगा दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

RELATED ARTICLES

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

फरीदाबाद में फर्जी आयुर्वेदिक दवा यूनिट का खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित दीपावली एंक्लेव में चल रहे एक अवैध दवा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय आयुष विभाग (CDSCO), आयुष...

युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत

 सिरसा : इलाके के वार्ड 29 में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। संजय...

सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार

हांसी-  हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA)...

अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया...

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...