Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP इंटरटेनमेंट व प्रोडक्शन कंपनी के अध्यक्ष समेत पांच लोगों पर दुष्कर्म का...

इंटरटेनमेंट व प्रोडक्शन कंपनी के अध्यक्ष समेत पांच लोगों पर दुष्कर्म का आरोप

कानपुर। छोटे-छोटे एलबम में काम करने वाली शहर की एक अभिनेत्री ने लखनऊ की इंटरटेनमेंट व प्रोडक्शन कंपनी के अध्यक्ष समेत पांच लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि प्रोडक्शन कंपनी का अध्यक्ष बड़े अभिनेता के साथ एलबम में काम दिलाने और अच्छी कमाई का झांसा देकर मुंबई ले गया। एक होटल में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर ब्लैकमेल करता रहा। आरोप है कि नजीराबाद थाना पुलिस से लेकर पुलिस कमिश्नर ऑफिस तक वह तीन महीने चक्कर काटती रही, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। अब गृह सचिव के आदेश पर नजीराबाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

नजीराबाद क्षेत्र निवासी कारोबारी की बेटी अभिनय करती है। अभिनेत्री ने बताया कि लखनऊ की साउथ सिटी गेट नंबर चार स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल के पास रहने वाला हेमंत कुमार राय श्रेया इंटरटेनमेंट और प्रोडेक्शन कंपनी का अध्यक्ष है। हेमंत कुमार पिछले साल उसके घर आए और तीन-चार एलबम में काम करने का प्रस्ताव रखा। साथ ही किसी बड़े स्टार के साथ एलबम लांच करने का वादा भी किया। कहा कि इससे होने वाली कमाई दोनों लोग आधी-आधी बांट लेंगे। हेमंत की बातों में फंसकर वह उनके साथ काम करने के लिए राजी हो गई। इसके बाद हेमंत और उसका एक-दूसरे के घर आना-जाना हो गया। शूटिंग के सिलसिले में कई बार हेमंत व उनकी टीम के साथ मुंबई भी गई।

युवती के मुताबिक नौ मई 2023 को होटल ताज पैलेस मुंबई में वह और हेमंत कुमार राय रुके थे। हेमंत ने उसे शराब पीने के लिए कहा। मना करने पर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। उसके बेहोश होने पर दुष्कर्म किया। इस दौरान अश्लील वीडियो व फोटोग्राफ भी बना लिए। विरोध करने पर फोटो व वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। परिवार के साथ हत्या की धमकी दी। आरोपी उसे कई बार शूटिंग की बात कहकर मुंबई, हैदराबाद, गुवाहाटी समेत कई शहरों में ले जाकर होटलों में दुष्कर्म करता रहा। हेमंत ने किसी बड़े स्टार की जगह खुद की उसके साथ अभिनय करना शुरू कर दिया। एलबम में काम करने से इन्कार करने पर हेमंत व उसके साथियों ने धमकी दी कि अगर हमारी बात नहीं मानोगी तो तस्वीर व वीडियो वायरल कर देंगे।

कुछ बड़े व्यापारियों के साथ भी संबंध बनाने का दबाव डाला। आरोप लगाया कि आरोपियों को राजनैतिक संरक्षण प्राप्त है। नजीराबाद थानाध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में हेमंत कुमार राय, उसके साथी राजेश सिंह, जमील अहमद,. पी महेश, विशाल सरोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। युवती ने बताया कि जनवरी-2023 में उसने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए नजीराबाद थाने में तहरीर दी। थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने से मना कर दिया। कहा कि जहां घटना हुई है, वहां रिपोर्ट दर्ज कराओ।

इसके बाद वह पुलिस कमिश्नर ऑफिस गई और एडीसीपी महिला अपराध अमिता सिंह से मिली, तो उन्होंने भी एफआईआर दर्ज करने से मना कर दिया। कई बार थाने व कमिश्नर ऑफिस के चक्कर कटाने के बाद वह लखनऊ में मुख्यमंत्री के ओएसडी, प्रदेश के तत्कालीन गृह सचिव संजय प्रसाद से मिली। इसके बाद गृह सचिव दीपक कुमार से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। तब जाकर गृह सचिव के आदेश पर 24 मार्च को नजीराबाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...