Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP पहले पिलाई शराब फिर नहर में डुबोकर ली जान, आरोपी गिरफ्तार

पहले पिलाई शराब फिर नहर में डुबोकर ली जान, आरोपी गिरफ्तार

मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र के गांव जींगन निवासी रंजीत की हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी साढू को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने नहर में डुबोकर मारने का अपराध कबूला। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतक के कपड़े व बाइक को नगला जमुनिया के पास से बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपी को चालान करने के बाद जेल भेजा गया है।

भोगांव क्षेत्र स्थित बेवर ब्रांच नहर में 11 जून को कुरावली के गांव जींगन चंदाई के रहने वाले रंजीत का शव पड़ा मिला था। मृतक के पिता मुन्ना लाल ने जनपद एटा के गांव जलालपुर पलरा निवासी साढ़ू अवनीश व नौकर नंद किशोर उर्फ नंदू पर नहर में डुबोकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया था। बताया गया कि अवनीश ने रंजीत को एक झगड़े के बाद जान से मारने की धमकी दी थी। हत्या में अवनीश के ससुर सोबरन सिंह और साले अमल सिंह का भी हाथ होने का अंदेशा जताया था।

बृहस्पतिवार को पुलिस ने एक सूचना पर हत्याकांड में वांछित चल रहे अवनीश को नगला ऊसर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर पूछताछ की तो उसने अपना अपराध कबूल किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतक की बाइक और कपडे़ नगला जमुनिया नहर पटरी के पास से बरामद किए। गिरफ्तार आरोपी को चालान करने के बाद जेल भेजा।

पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि रंजीत की हत्या पत्नी के साथ साढू अवनीश के साथ संबंध होने के चलते की पिटाई से आवेश में आकर अंजाम दी गई थी। अवनीश ने बताया कि करीब दो महीने पहले रंजीत ने अपनी पत्नी के साथ उसके अवैध संबंध होने का आरेाप लगाया था। उसकी व अपनी पत्नी की पिटाई की थी। इसी के बाद उसने रंजीत को रास्ते से हटाने की योजना बनाना शुरू कर दिया था। घटना वाले दिन रंजीत को खूब शराब पिलाई। अपना पैग वह जमीन पर गिरा देता था। रंजीत जब काफी नशे में हो गया तो उसे नहर में ले जाकर डुबो कर मार डाला।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...