Friday, September 18, 2026
Home Crime UP पहले मांगी माफ़ी फिर किया कतल, आरोपी गिरफ्तार  

पहले मांगी माफ़ी फिर किया कतल, आरोपी गिरफ्तार  

गाजियाबाद। इंदिरापुरम पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया है। नोएडा की छिजारसी कॉलोनी में रहने वाले मजदूर बृजकिशोर वाल्मीकि की तीन दिसंबर को की गई हत्या का पुलिस ने शनिवार को खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि बृजकिशोर की हत्या उसकी पत्नी पुष्पा ने अपने प्रेमी शीलेंद्र वाल्मीकि से कराई थी। इसमें शीलेंद्र के फुफेरे भाई नन्हे वाल्मीकि ने भी साथ दिया। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुष्पा और शीलेंद्र के प्रेम प्रसंग का पता चलने पर बृजकिशोर विरोध करता था। मजदूरी करने वाले बृजकिशोर का शव चार दिसंबर को छिजारसी अंडरपास के सामने ग्रीन बेल्ट में मिला था।

पुलिस ने उसके घर के आसपास के लोगों से जानकारी की तो उन्होंने उसकी पत्नी पुष्पा पर शक जाहिर किया। इस पर पुलिस ने पुष्पा के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवाई। इससे पता चला कि वह रोज काफी देर तक शीलेंद्र से बात करती थी। शीलेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने राज उगल दिया। डीसीपी शुभम पटेल ने बताया कि बृजकिशोर मूलरूप से बदायूं के वसेला गांव का निवासी था। पत्नी पुष्पा के साथ काफी समय से नोएडा में सेक्टर-63 में छिजारसी में किराए पर रह रहा था। दोनों की शादी 2011 में हुई थी। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। छिजारसी में पड़ोस में शीलेंद्र का मकान है।

दो साल पहले बृजकिशोर ने शीलेंद्र से दो हजार रुपये उधार लिए थे। उसे वापस लेने के लिए वह घर आने लगा। इस दौरान उसकी पुष्पा से नजदीकी बन गई। इसका पता चलने पर बृजकिशोर पुष्पा को लेकर अपने गांव चला गया, लेकिन शीलेंद्र ने पीछा नहीं छोड़ा। वह पुष्पा से मिलने के लिए वहीं पर जाने लगा। दोनों के बीच फोन पर घंटों बात होती थी। शीलेंद्र ने कई बार पुष्पा को कपड़े उपहार में दिए। इस पर बृजकिशोर ने पुष्पा को चेतावनी दे दी कि वह पुलिस से शिकायत कर देगा। इसके बाद ही दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रच डाली और उसे अंजाम देकर उसकी जान ले ली।

डीसीपी ने शीलेंद्र से की गई पूछताछ के हवाले से बताया कि तीन दिसंबर को बृजकिशोर को छिजारसी में किराये के कमरे से सामान वापस लेने के लिए आना था। शीलेंद्र और पुष्पा पहले ही उसकी हत्या की साजिश बना चुके थे। पुष्पा ने शीलेंद्र को 500 रुपये आनलाइन ट्रांसफर किए। वह इस रकम से शराब खरीद लाया। उसने फोन करके बृजकिशोर को अपने कमरे पर बुला लिया। उससे कहा कि वह अपने किए पर शर्मिंदा है। उसने उससे माफी मांगने का नाटक किया। इसके बाद कहा कि अगर उसने उसे माफ कर दिया है तो आज उसके साथ शराब पीए। वहीं पर नन्हें को बुला लिया। नन्हें पहले ही चाकू खरीद लाया था। रात को तीनों ने छिजारसी अंडरपास के नीचे शराब पी। बृजकिशोर को ज्यादा पिलाई। उसके नशे में होते ही शीलेंद्र ने पहले उसका गला चाकू से काट दिया। इसके बाद ईंट से सिर कूच दिया। उसकी मौत होने पर वह और नन्हें शव को झाड़ियों में फेंककर भाग गए।
बृजकिशोर का शव चार दिसंबर को मिला था। उसे जानवर खा चुके थे। पहचान हो पाना मुश्किल था। पुलिस ने आसपास के थानों में शव के फोटो भिजवा दिए। उधर, बृजकिशोर का फोन स्विच आफ होने से परिजन परेशान थे। उसका भाई लोकपाल इंदिरापुरम थाने पहुंचा। वहां नोटिस बोर्ड पर भाई के शव का फोटो देखकर चौंक गया। उसने कपड़ों के आधार पर बृजकिशोर की पहचान की। इसके बाद पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...