Saturday, June 20, 2026
Home Crime India फिरौती न देने पर गोलीबारी: गैंगस्टर लांडा गिरोह के हथियार सप्लायर सहित...

फिरौती न देने पर गोलीबारी: गैंगस्टर लांडा गिरोह के हथियार सप्लायर सहित 7 गिरफ्तार

पंजाबी एक्ट्रेस तानिया कंबोज के पिता पर फायरिंग मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तरनतारन से लखबीर लांडा का करीबी साथी भी पकड़ा गया

मोगा। मोगा में पंजाबी फिल्म अभिनेत्री तानिया कंबोज के पिता डॉ. अनिलजीत कंबोज पर हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस को लगातार अहम कामयाबी मिल रही है। विदेश में छिपे गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा के इशारे पर 4 जुलाई को डॉ. कंबोज के क्लिनिक पर फायरिंग की गई थी, क्योंकि उन्होंने फिरौती की मांग पूरी नहीं की थी।

अब तक इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। पूछताछ के दौरान इन आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने उस व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है जो हमलावरों को हथियार उपलब्ध करवाता था।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान हरमीत सिंह उर्फ मीतू के रूप में हुई है, जो जिला तरनतारन के पट्टी क्षेत्र का रहने वाला है। उसके पास से एक देसी कट्टा भी बरामद हुआ है। जांच में पता चला है कि हरमीत सिंह मीतू गैंगस्टर लखबीर लंडा का विश्वासपात्र सहयोगी है और वह गिरोह के लिए हथियारों की आपूर्ति का काम करता था।

फिलहाल, फायरिंग में शामिल चारों आरोपी छह दिन की पुलिस रिमांड पर हैं और हरमीत को भी अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी।

मार्च 2025 के रंगदारी मामले में भी तीन गुर्गे पकड़े गए

इस कार्रवाई के साथ-साथ मोगा पुलिस ने मार्च 2025 में दर्ज रंगदारी मांगने के एक पुराने केस में भी तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा का मामा बलविंदर सिंह भी शामिल है, जो पूरे गिरोह में पैसों का लेखा-जोखा संभालता था।

अन्य दो आरोपी गगनप्रीत सिंह निवासी दातेवाल (मोगा) और लभप्रीत सिंह निवासी खोसा पांडे (मोगा) हैं। ये दोनों गिरोह के लिए जबरन वसूली की रकम इकट्ठा करने का काम करते थे।

पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश अभी जारी है और जल्द ही और गिरफ्तारी संभव है।

RELATED ARTICLES

उज्जैन डबल मर्डर केस का खुलासा, दामाद ने भाई के साथ मिलकर की थी सास और उसके साथी की हत्या

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां थाना राघवी पुलिस ने महुडीपुरा रोड पर मिले एक महिला...

मुजफ्फरनगर से चल रहे प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

देहरादून-  उत्तराखंड में प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी और नशे के काले कारोबार के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF)...

बीमार बेटे और बुजुर्ग मां ने की आत्महत्या! आर्थिक तंगी और बीमारी को माना जा रहा कारण

बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला मुख्यालय के रौड़ा सेक्टर से एक बेहद दर्दनाक और दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

उज्जैन डबल मर्डर केस का खुलासा, दामाद ने भाई के साथ मिलकर की थी सास और उसके साथी की हत्या

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां थाना राघवी पुलिस ने महुडीपुरा रोड पर मिले एक महिला...

मुजफ्फरनगर से चल रहे प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

देहरादून-  उत्तराखंड में प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी और नशे के काले कारोबार के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF)...

बीमार बेटे और बुजुर्ग मां ने की आत्महत्या! आर्थिक तंगी और बीमारी को माना जा रहा कारण

बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला मुख्यालय के रौड़ा सेक्टर से एक बेहद दर्दनाक और दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है।...

बहादुरगढ़ में बेखौफ बदमाश: आसंडा गांव में घर के बाहर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से गंभीर घायल

बहादुरगढ़: बहादुरगढ़ क्षेत्र के आसंडा गांव में शुक्रवार रात बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने घर के...

IGI एयरपोर्ट पर 34 करोड़ से अधिक की हेरोइन बरामद, कुआलालंपुर से आए यात्री को दबोचा

नई दिल्ली: इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर तैनात सीमा शुल्क (कस्टम) अधिकारियों ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी...

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से अगवा मासूम सकुशल बरामद, बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार

नई दिल्ली: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (NDRS) थाना पुलिस ने एक बेहद संवेदनशील और बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए बच्चों का अपहरण कर...

मऊ पोक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: 4 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाले सद्दाम चूड़ीवाला को 20 साल की कठोर जेल

मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की एक विशेष पोक्सो (POCSO) अदालत ने मासूम बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर सख्त रुख अपनाते...

लुधियाना में प्रेमी जोड़े पर हमला, जान बचाने के लिए नहर में कूदे युवक-युवती

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में कूमकलां थाना क्षेत्र के अंतर्गत नीलो नहर पुल के पास दबंगई और हैवानियत का एक रोंगटे खड़े कर देने...

मलेशिया से डिपोर्ट किए गए दो वांछित आरोपी पंजाब पुलिस की गिरफ्त में, आतंकी नेटवर्क की जांच तेज

चंडीगढ़-  पंजाब पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को देश विरोधी ताकतों के खिलाफ एक बहुत बड़ी अंतरराष्ट्रीय कामयाबी मिली है। प्रतिबंधित आतंकी संगठन 'खालिस्तान...

नंदग्राम में दिनदहाड़े फायरिंग, छात्र को लगी गोली, पांच हमलावर फरार

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में शुक्रवार दोपहर कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेराह गैंगवार और फायरिंग की वारदात सामने आई...