Thursday, June 18, 2026
Home Crime UP पिता ने की 10 वर्षीय बेटी की हत्या, शादी समारोह में मांगे...

पिता ने की 10 वर्षीय बेटी की हत्या, शादी समारोह में मांगे थे 10 रुपये

उत्तर प्रदेश। जौनपुर जिले में 10 वर्षीय बालिका की तरफ से पिता से शादी समारोह में 10 रुपये की मांग करना और न होने पर बेज्जती महसूस होने पर उसने अपनी ही बेटी को मौत के घाट उतार दिया। यह घटना सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खानपुर अकबरपुर गांव की है। जहां बीते बुधवार को ननिहाल में शादी समारोह में आई बच्ची का घर से कुछ दूरी पर शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कड़ाई से पूछताछ में पिता ने हत्या को अंजाम देने की बात कबूल की, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली निवासी रिंकू सोनकर अपनी बेटी रागिनी सोनकर(10) व पत्नी मधु सोनकर के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खानपुर अकबरपुर गांव में बुधवार को अपने ससुराल आया था। इसी शाम शादी समारोह के कार्यक्रम में उसकी बेटी अपने पिता रिंकू सोनकर से बार-बार 10-20 रुपये मांग रही थी। जिसको लेकर रिंकू सोनकर ने कई बार मना किया, वजह कि उसके पास केवल घर लौटने का ही किराया था। बेटी के इस हरकत से रिश्तेदारों के सामने उसकी बेज्जती हो गई। जिसको लेकर वह अपनी बेटी से काफी नाराज था। शादी समारोह का जयमाल कार्यक्रम होने के बाद घर के बगल बने छप्पर में प्लास्टिक को जलाकर उसके गर्दन व शरीर के कुछ हिस्से को पूरी तरीके से अधजला कर दिया।

बाद में रागिनी के जूते के फीते से गर्दन कसकर मौत के घाट उतार दिया। घरवालों को इस बात की भनक न लगे इस वजह से उसने शव को घर से 50 मीटर की दूरी पर बने एक खाली प्लाट पर फेंक दिया। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। इस दौरान विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने भी कुछ साक्ष्य इकट्ठा किए थे। इसके बाद पुलिस परिवार कुछ सदस्यों से भी पूछताछ कर रही थी। पुलिस को अंदेशा था कि इतनी खौफनाक घटना का अंजाम किसी परिवार वाले ने दिया होगा। 

बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। जिसमें गला घोटकर व दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद पुलिस का शक और भी बढ़ गया। उसी आधार पर पुलिस ने पिता रिंकू सोनकर से कड़ाई से पूछताछ किया तो उसने सारी घटना को कबूल किया। इस बाबत सरायख्वाजा के प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि आरोपी पिता रिंकू सोनकर को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है। उसने शादी समारोह में बेटी के 10-20 रुपये की डिमांड पर बेज्जती महसूस करने पर उसको मौत के घाट उतार दिया। वह कुछ नहीं करता था, हमेशा नशे में रहता था।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...