Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP प्रेम प्रसंग से खफा पिता ने की बेटी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

प्रेम प्रसंग से खफा पिता ने की बेटी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बलिया। गड़वार थाना के पखनपुरा गांव में नहर की पुलिया के पास 11 दिन पहले मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पिता ने ही कुल्हाड़ी से बेटी की हत्या कर शव को नहर में बहा दिया था। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार पकड़ी थाना के हरखबसंत गांव निवासी निवाहन वर्मा राजस्थान में निजी कंपनी में नौकरी करता है। बेटी मनी (22) दूसरी बिरादरी के लड़के से प्यार करने लगी थी। इसकी खबर लगी तो उसने प्रेमी से मिलने से मना किया। बेटी की शादी दूसरी जगह तय करने के लिए पिता जुलाई में परिवार के साथ गांव आया।

बेटी दूसरी जगह शादी न करने पर अड़ी थी। निवाहन वर्मा ने पुलिस को बताया की काफी समझाने-बुझाने के बावजूद वह नहीं मानी। प्रतिष्ठा खोने के डर से 11 अगस्त की रात राजस्थान जाने के बहाने बेटी को गांव के बाहर नहर के पास ले गया। कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर हमला कर हत्या कर दी। शव को नहर में फेंक दिया। लेकिन शव पुल में फंसने के कारण पानी के बहाव में आगे नहीं गया। थाना प्रभारी मूलचन्द चौरसिया ने बताया की अज्ञात मिले शव के मामले में जांच की गई तो हत्या का मामले सामने आया। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़ी थाना के हरखबसंत गांव के पास 12 अगस्त को सड़क पर खून के धब्बे व चप्पल मिली थी। पुलिस और फॉरेंसिंक टीम ने मौके पर जाकर जांच की थी। खून मिलने के दूसरे दिन कुछ दूरी पर पखनपुरा गांव के पास नहर में युवती का शव मिला था।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...