आगरा। थाना हरीपर्वत क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता ने अपने ससुर पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। मामला हरीपर्वत थाना क्षेत्र का है जहां ससुर अपने ही बेटेकी पत्नी का शोषण कर रहा था। पीड़िता ने पति और अपनी सास से शिकायत की। मगर, उन दोनों ने उसकी कोई बात नहीं सुनी, उल्टा उसे ही शांत रहने के लिए कहा। पति और इस सास के इस जवाब से उसे धक्का लगा।
इसके बाद परेशान होकर वह मायके चली गई। पुलिस से गुहार लगाई तो मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी आलोक सिंह ने बताया कि 8 फरवरी को महिला ने शिकायत की थी। बताया कि दो साल शादी को हुए हैं। पति हलवाई है। 2 जुलाई 2023 को ससुर कमरे में आ गया, दुष्कर्म किया। पति और सास को बताया तो वो उल्टा उससे ही मारपीट करने लगे। जान से मारने की धमकी दी। इससे आरोपी की हरकत बढ़ गई। वह आए दिन परेशान करने लगा। इससे वह मायके चली गई। बाद में उसे समझाकर पति ले आया। मगर, ससुर की हरकत बंद नहीं हुई। मामले में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया। सोमवार को पुलिस ने आरोपी ससुर को लंगड़े की चौकी से गिरफ्तार किया।







