Wednesday, June 17, 2026
Home Crime UP फतेहपुर: सिर कटी महिला की लाश के टुकड़े मिलने से सनसनी, पुलिस...

फतेहपुर: सिर कटी महिला की लाश के टुकड़े मिलने से सनसनी, पुलिस कर रही पहचान की कोशिश

झांसी। जिले के टोड़ी फतेहपुर क्षेत्र के किशोरपुर गांव में बीते दिनों एक अज्ञात युवती का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। युवती की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। शव के टुकड़ों के आधार पर हत्या की यह वारदात बेहद निर्मम और सुनियोजित प्रतीत हो रही है। पुलिस ने जांच तेज करते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से भी आम जनता से सहयोग मांगा है।

पोस्टमार्टम पैनल ने की गहन जांच, दुष्कर्म की आशंका
रविवार को युवती के शव का तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट में दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए जरूरी सैंपल जांच के लिए सुरक्षित किए गए हैं। डॉक्टरों ने वजाइना स्लाइड तैयार की है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

शरीर के किए गए टुकड़े, सिर और एक हाथ अब भी लापता
अब तक युवती के शरीर के सात टुकड़े बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें धड़, दोनों पैर और एक हाथ शामिल हैं। लेकिन सिर और एक हाथ अब भी नहीं मिले हैं। पुलिस ने घटनास्थल के पास स्थित कुएं को पंप लगाकर पूरी तरह खाली कराया, जिसमें एक और हाथ बरामद हुआ है। करीब 30 फीट गहरे कुएं को खाली करने में 12 घंटे से अधिक का समय लगा।

स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ, सुराग नहीं मिला
घटनास्थल के आस-पास कोई आबादी न होने के कारण मामले में पुलिस को कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। गांव के निवासियों से पूछताछ की जा रही है, लेकिन अब तक कोई भी प्रत्यक्षदर्शी सामने नहीं आया है। पुलिस ने आसपास के अन्य कुएं और जल स्रोतों की भी तलाशी ली है।

शव के साथ मिले कपड़ों से मिलने की उम्मीद
युवती की पहचान में सहायता के लिए पुलिस ने उसके कपड़ों का विवरण भी साझा किया है। शव के पास हल्के पीले रंग का चमकीला ब्लाउज, हरे रंग की फूलदार साड़ी का टुकड़ा, दाहिने हाथ में लाल रंग का धागा, और लाल नेल पॉलिश लगे नाखून पाए गए हैं। उसकी उम्र करीब 30 से 35 वर्ष आंकी गई है।

एसएसपी ने की अपील, स्वॉट टीम भी जुटी
एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया कि युवती की पहचान के लिए 10 टीमें और स्वॉट यूनिट लगाई गई हैं। गुमशुदगी के पुराने मामलों की फाइलें खंगाली जा रही हैं। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई इस युवती को पहचानता हो या कोई सुराग दे सकता हो तो पुलिस को तत्काल जानकारी दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी और उचित इनाम भी दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...