Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP टोल पर फास्टैग विवाद बना हिंसक, मुरादाबाद के चार युवक घायल, 15...

टोल पर फास्टैग विवाद बना हिंसक, मुरादाबाद के चार युवक घायल, 15 टोलकर्मियों पर एफआईआर

फास्टैग रिचार्ज को लेकर शुरु हुए विवाद ने लिया भयावह स्वरुप 

अमरोहाजोया टोल प्लाजा पर रविवार को एक बार फिर टोलकर्मियों की आक्रामकता सामने आई। फास्टैग रिचार्ज को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें मुरादाबाद के चार युवकों के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि टोलकर्मियों ने जानलेवा हमला किया, जिसमें कार मालिक का कंधा टूट गया। घटना के बाद पुलिस ने 10 से 15 अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया

वीडियो बनाने पर भड़के टोलकर्मी 

मुरादाबाद के गलशहीद थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला काला प्यादा निवासी अब्दुल समद अपने भाई मोहम्मद जैद और दोस्तों जकी व मुजम्मिल के साथ दिल्ली से घर लौट रहे थे। जब उनकी कार जोया टोल प्लाजा पर पहुंची, तो फास्टैग में रिचार्ज न होने के कारण वाहन पास नहीं हो सका। इसके बाद समद ने कार को पीछे ले जाकर फास्टैग रिचार्ज किया और कुछ देर बाद दोबारा टोल पर पहुंचे, लेकिन तकनीकी कारणों से फास्टैग फिर भी स्कैन नहीं हुआ। समद ने नकद भुगतान कर आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन टोलकर्मी ने इस पर आपत्ति जताई और विवाद बढ़ गया। इसी दौरान उनके भाई जैद ने टोलकर्मी की बदसलूकी का वीडियो बनाना शुरू किया, जिससे अन्य टोलकर्मी भड़क उठे।

टोलकर्मियों ने मिलकर की मारपीट 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब 10 से 15 टोलकर्मियों ने एकत्र होकर चारों युवकों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। हमले में अब्दुल समद का कंधा टूट गया, जबकि अन्य तीनों को भी गंभीर चोटें आईं। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि टोलकर्मियों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया।

सीसीटीवी की फुटेज जा रही खंगाली 

सीओ सिटी शक्ति सिंह के अनुसार, घटना को गंभीरता से लेते हुए हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित द्वारा उपलब्ध कराए गए वीडियो सबूतों के आधार पर टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की पहचान कर जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि जोया टोल प्लाजा पर इससे पहले भी विवाद और मारपीट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे वहां की व्यवस्थाओं पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...