Thursday, May 14, 2026
Home Crime India जमीन विवाद को लेकर किसान की लाठी-डंडों से पीटकर की हत्या, 15...

जमीन विवाद को लेकर किसान की लाठी-डंडों से पीटकर की हत्या, 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

हरियाणा। सांजरवास गांव में खेत में सो रहे किसान की जमीन विवाद में लाठी-डंडों से पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। वहीं खेत में भाई के लिए खाना लेकर आ रहे छोटे भाई पर भी हमलावरों ने हमला कर दिया, लेकिन वह किसी तरह से जान बचाकर मौके से भागने में कामयाब रहा। इस मामले में बौंदकला पुलिस ने सगी बुआ समेत 15 लोगों पर हत्या के केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार सांजरवास निवासी बाबूलाल (44) खेत में सो रहा था। उसी दौरान करीब 15 लोग उनके खेत में डंडे और धारदार हथियार लेकर पहुंच गए। उन्होंने आते ही बाबूलाल पर हमला कर दिया। उस दौरान छोटा भाई विष्णु घर से अपने बड़े भाई के लिए खेत में खाना लेकर आ रहा था। हमलावरों ने उसे भी देख लिया और उस पर हमला किया। विष्णु किसी तरह से वहां से जान बचाकर भागने में कामयाब रहा।

बाबूलाल को गंभीर रूप से घायल करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल बाबूलाल को उपचार के लिए देर रात ही सिविल अस्पताल लाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलने पर बौंदकलां थाना पुलिस ने देर रात ही पीजीआई पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया। शुक्रवार सुबह पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मृतक के पिता जगदीश के बयान पर मृतक की सगी बुआ समेत 15 हमलावरों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। मृतक का बुआ के साथ चल रहा था जमीन विवाद पुलिस को दिए बयान में जगदीश ने बताया कि उसका बहन के साथ जमीन विवाद चल रहा है। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। जगदीश ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर ही उसके बेटे की हत्या की गई है।

शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। शुक्रवार देर शाम सांजरवास में मृतक का दाह-संस्कार भी हो गया है। इस संबंध में हमलावरों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। परिजनों ने जमीन विवाद के चलते हत्या करने का आरोप लगाया है।

RELATED ARTICLES

शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की युवती की हत्या, जंगल में जलाया शव

अंबाला- तीन दिन से लापता युवती के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर...

रंगदारी के लिए फायरिंग के बाद गैंग में खूनी संघर्ष, बदमाश ने साथी को मारी गोली

 खडूर साहिब- पंजाब के तरनतारन जिले में रंगदारी और गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यापारी के घर पर फायरिंग कर फरार...

जहांगीरपुर गांव के पास युवक का शव बरामद, सिर कुचलकर हत्या की आशंका

बहादुरगढ़- जहांगीरपुर गांव के पास एक वेयरहाउस कर्मचारी का लहूलुहान शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के सिर पर गंभीर चोटों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

बंद बीमा पॉलिसी चालू कराने के नाम पर 26 लाख की साइबर ठगी, STF ने एक आरोपी को दबोचा

आरोपी के खातों में 42 लाख के ट्रांजैक्शन का खुलासा देहरादून। देहरादून में बंद पड़ी बीमा पॉलिसियों को दोबारा चालू कराने और भारी मुनाफे का...

प्रेमनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में फरार अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी दून के आगे पस्त होते अपराधियों के हौसले देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज...

PGF कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम -  पीजीएफ कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...

किशननगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन युवतियां रेस्क्यू

देहरादून- कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर इलाके में संचालित अवैध देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एक स्कूल के पीछे...

शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की युवती की हत्या, जंगल में जलाया शव

अंबाला- तीन दिन से लापता युवती के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर...

रंगदारी के लिए फायरिंग के बाद गैंग में खूनी संघर्ष, बदमाश ने साथी को मारी गोली

 खडूर साहिब- पंजाब के तरनतारन जिले में रंगदारी और गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यापारी के घर पर फायरिंग कर फरार...

ऋषिकेश में रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

ऋषिकेश- ऋषिकेश में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी देकर व्यापारियों से...

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...