Saturday, September 19, 2026
Home Crime India फरीदकोट हत्या कांड: तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार, प्रेम संबंधों की थी पूरी...

फरीदकोट हत्या कांड: तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार, प्रेम संबंधों की थी पूरी साजिश

पंजाब। फरीदकोट के गांव सुखनवाला में प्रेम संबंधों से जुड़े कथित हत्या कांड में पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। मृतक गुरविंदर सिंह की हत्या में शामिल बताए जा रहे आरोपी विश्वजीत सिंह, निवासी डबवाली (हरियाणा), को पुलिस ने दबोच लिया है। इससे पहले पुलिस मृतक की पत्नी रुपिंदर कौर और उसके प्रेमी हरकंवलप्रीत सिंह को हिरासत में ले चुकी है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि विश्वजीत, मुख्य आरोपी हरकंवलप्रीत का करीबी दोस्त है और वारदात की रात वह उसके साथ कार में मौजूद था। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कार भी उसकी निशानदेही पर बरामद कर ली। इससे पहले रुपिंदर कौर को 29 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था, जबकि हरकंवलप्रीत ने 2 दिसंबर को अदालत में सरेंडर किया था। दोनों को रिमांड पर लेकर पुलिस अब घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है।

एसपी (इन्वेस्टिगेशन) जोगेश्वर सिंह गोरैया ने बताया कि रुपिंदर और हरकंवलप्रीत की नजदीकियां सोशल मीडिया पर बढ़ीं, जिसके बाद दोनों ने मिलकर गुरविंदर की हत्या की साजिश रची। घटना वाली रात रुपिंदर ने हरकंवलप्रीत को घर बुलाया और वहीं से वारदात को अंजाम दिया गया। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस तीनों को आमने–सामने बैठाकर पूछताछ कर रही है ताकि इस साजिश में और किसी की संलिप्तता की पुष्टि की जा सके।

उधर, तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पीड़ित परिवार ने शुक्रवार को गुरविंदर सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम विदाई में विधायक गुरदित्त सिंह सेखों सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि आरोपियों को सख्त सजा दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...