समस्याओं का हल देने के नाम पर नकली नग-पत्थर बेचकर ठगता था लोगों को
देहरादून। मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन क्लानेमि” के तहत पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। थाना क्लेमेंटाउन पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो खुद को बाबा बताकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने का झांसा दे रहा था।
पुलिस के अनुसार आरोपी लोगों को नकली नग और पत्थर देकर उनकी परेशानियाँ दूर करने का दावा करता था और इसके बदले भारी भरकम रकम ऐंठने की कोशिश कर रहा था।
एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि धर्म की आड़ में ठगी और लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले ऐसे छद्म साधुओं पर सख्त कार्रवाई की जाए।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ धारा 172 बीएनएसएस के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।







