Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP जमीनी विवाद में बुजुर्ग की गला रेतकर की हत्या, हत्यारोपित की तलाश...

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की गला रेतकर की हत्या, हत्यारोपित की तलाश में जुटी पुलिस 

उत्तर प्रदेश।  बिलासपुर थाना क्षेत्र के सेठी कालोनी में जमीनी विवाद में बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इसका पता चलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची बिलासपुर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिलासपुर भेज दिया। पुलिस के मुताबिक हत्या रात दो से तीन बजे के बीच हुई है। पुलिस हत्यारोपित की तलाश में जुटी हुई है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक रामपुर थाना बिलासपुर के ग्राम डिबडिबा स्थित सेठी कालोनी निवासी 70 वर्षीय मुसाफिर साहनी पुत्र स्व. जलधारी साहनी पत्नी सुदामिया देवी और पुत्र धर्मेंद्र साहनी के परिवार के साथ रहते हैं। जबकि एक पुत्र की पहले ही मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि सेठी कालोनी में इनका करीब दो सौ 17 गज का एक प्लाट है। जिसे लेकर एक बिल्डर से उनका भूमि विवाद चल रहा है।

आरोप है कि बिल्डर जमीन 22 लाख रुपये में बेचने के लिए दबाव बना रहा था। इसके लिए 10 हजार रुपये का बयाना भी दिया था, लेकिन मुसाफिर साहनी ने उसे वापस कर दिया था। प्लाट पर मुसाफिर साहनी और उनके पुत्र ने एक साल पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाया था। जबकि दूसरे मकान में मुसाफिर साहनी और पत्नी सुदामिया देवी अपने पुत्र के परिवार के साथ रहते थे। बुधवार को मुसाफिर साहनी की पत्नी दवा लेने रुद्रपुर भूरारानी आई हुई थी। रात अधिक होने के कारण वह अपनी भूरारानी में रहने वाली पुत्री रीता देवी के घर पर ही रुक गई थी।  रात को मुसाफिर साहनी खाना खाने के बाद प्रधानमंत्री आवास से बनाए गए मकान में सोने चले गए थे। इस बीच मुसाफिर साहनी के कमरे में घुसकर हत्यारोपितों ने धारदार हथियार से उसका गला रेतकर हत्या कर दी।
गुरुवार सुबह साढ़े सात बजे जब मुसाफिर साहनी का पोता शंकर शौच करने के लिए आया तो अपने दादा का खून से सना शव देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। शोर शराबा होने पर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ही आसपास के लोग भी पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर बिलासपुर सीओ, कोतवाल बलवान सिंह, रुद्रबिलास चौकी प्रभारी अमित कुमार पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और जानकारी ली। बाद में पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। कोतवाल बिलासपुर बलवान सिंह ने बताया कि जमीनी विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। हत्या रात दो से तीन बजे के बीच होने की संभावना है। हत्यारोपितों की तलाश की जा रही है, इसके लिए कुछ संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है, जल्द ही हत्या का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...