Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP आठ साल के मासूम की हत्या, परिजन कर रहे इंसाफ की मांग,...

आठ साल के मासूम की हत्या, परिजन कर रहे इंसाफ की मांग, आरोपी गिरफ्तार 

मेरठ। आठ साल के मासूम बंसी की हत्या के बाद उसकी मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। टीपीनगर थाने में मां-बेटी पुलिस वालों से इंसाफ की मांग करती रहीं। वे रोते हुए बस यही कहती रहीं कि जिस दरिंदे ने उनके मासूम बच्चे को मार डाला, उसको उनके हवाले कर दो। मां भारती और बहन संगीता कई बार रोते-रोते बेहोश हो गईं। एलकेजी के छात्र बंसी का शव बरामद होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मां भारती बेटे के शव को गोद में लेकर विलाप करती रही। पुलिस ने किसी तरह परिजनों को मनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी सुमित के थाने में होने के चलते सभी महिलाएं और पुरुष टीपीनगर थाने पहुंच गए। उन्होंने सुमित को उनके हवाले करने की मांग कर दी। परिजन विलाप करते हुए कह रहे थे कि जिस तरह से सुमित ने मासूम की हत्या की है, उसको भी वैसी ही सजा मिलनी चाहिए।

मां और बहन का विलाप देखकर हर किसी का कलेजा कांप उठा। हर कोई यही कह रहा था कि मासूम की इतनी बेरहमी से हत्या करते हुए दरिंदे के हाथ नहीं कांपे। मां रोते हुए बस यही कहती रही कि मेरा बच्चा कितना तड़पा होगा। पिता निर्दोष सिंह रोते हुए बार-बार यही कह रहे थे कि मासूम बेटा पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो हाहाकार मच गया। हर किसी की रुलाई फूट पड़ी। मोहल्ले के लोग परिजनों को देखकर यही कह रहे थे कि जिस दरिंदे ने इस घटना को अंजाम दिया है, उसको भी ऐसी ही सजा मिले। बंसी के पिता निर्दोष ने बताया कि रात को 10 बजे पुलिस चौकी पर बच्चे के अगवा होने की सूचना दी गई। पुलिस की फैंटम मौके पर पहुंची।

बच्चे का नाम पता लिखने के बाद पुलिसकर्मी वापस लौट गए। उसके बाद कोई पूछने नहीं आया। जिसके बाद परिवार वाले रातभर खुद ही बिजली बंबा के आसपास बच्चे की तलाश में जुटे रहे। सुमित को परिजनों ने मौके से पकड़ा बंसी का शव जब गड्ढ़े से बरामद हुआ तो सुमित भी वहीं मौजूद था। बंसी के परिजनों ने सुमित को पकडक़र उस पर हत्या करने का आरोप लगा दिया। पुलिस सुमित को उनसे छुड़ाकर थाने लाई। निर्दोष सिंह गुर्जर समाज से हैं, आरोपी सुमित दलित समाज से है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...