Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP ई-रिक्शा चालक ने महिला की बेरहमी से की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

ई-रिक्शा चालक ने महिला की बेरहमी से की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश। वाराणसी जिले में ई-रिक्शा चालक की करतूत ने लोगों को चौंका कर रख दिया। ई-रिक्शा से मरीज को देखने जा रही महिला को चालक ने अगवा कर उसका सिर ईंट-पत्थर से कूंचकर बेरहमी से हत्या कर दी। चालक ने गहने, मोबाइल और नकदी लूटने के लिए वारदात को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस की सक्रियता से 24 घंटे में ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

हत्या के बाद शनिवार की शाम सामने घाट स्थित एक दुकान में रवि वनवासी स्मिता का मोबाइल बेचने गया था। दुकानदार को रवि संदिग्ध प्रतीत हुआ तो उसने उसकी और उसके ई-रिक्शा की वीडियो रिकॉर्डिंग कर लंका थानाध्यक्ष को सूचना दी। ई-रिक्शा के रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से लंका थानाध्यक्ष ने उसके मालिक से संपर्क किया। मालिक ने बताया कि रवि रात में ई-रिक्शा लेकर आता है। पुलिस रवि के आने का इंतजार करने लगी और जैसे ही वह पहुंचा उसे पकड़ लिया।

रवि से पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो वह अपनी बातों में उलझाने लगा। यहां तक कि खुद को उसने एड्स का मरीज तक बताया। ताकि उसके साथ पुलिस सख्ती से पेश न आए। 15 घंटे से ज्यादा समय तक हुई पूछताछ के बाद उसने अपना जुर्म कबूला। उसने बताया कि महिला जब ई-रिक्शा पर सवार हुई तो उनके गहने देख उसे लगा कि पर्स में भी तगड़ी रकम होगी। इस पर वह उन्हें रमना कूड़ा प्लांट की ओर लेकर चल दिया।

उन्होंने पूछा कि किस रास्ते से चल रहे हो तो उसने कहा कि हाईवे पर काम चल रहा है, इसलिए वह उन्हें दूसरे रास्ते से कम समय में पहुंचा देगा। बताया कि रमना कूड़ा प्लांट के पीछे ई-रिक्शा खड़ा करते ही उसने स्मिता के सिर पर ईंट-पत्थर से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। फिर, उनके गहने और पर्स से नकदी निकाल कर उनका शव लगभग 50 फीट दूर तक घसीटकर झाड़ी में छिपा दिया।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...