Friday, September 18, 2026
Home Crime India पुरानी रंजिश के चलते युवक की सरेआम तलवार से काट कर की...

पुरानी रंजिश के चलते युवक की सरेआम तलवार से काट कर की हत्या, दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

लंबी। रंजिश के चलते पंजाब के ब्लॉक लंबी के गांव रोड़ावाली में पड़ोसियों ने सरेआम तलवार से काट कर एक युवक की हत्या कर दी। थाना लंबी पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान आकाशदीप सिंह (22) पुत्र गुरमीत सिंह निवासी रोड़ावाली के रूप में हुई है। पुलिस को दर्ज करवाए बयान में मृतक के पिता गुरमीत सिंह ने बताया कि आकाशदीप सिंह का हत्यारों के साथ डेढ़ साल पुराना झगड़ा चला आ रहा था। इसमें 307 धारा के तहत दर्ज केस में आकाशदीप सिंह 13 माह की जेल काट कर दो माह पहले ही घर लौटा था। गुरमीत के अनुसार शुक्रवार को वह मजदूरी करके घर आया तो उसे काफी भूख लगी हुई थी। उसने आकाशदीप को गांव में ही दुकान से दही लेने भेज दिया।

जब वह दुकान से दही लेकर घर को लौट रहा था तो गांव के ही रहने वाले एक परिवार के लोगों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिल कर आकाशदीप को रास्ते में रोक कर तलवार से हमला कर दिया। आकाश के सिर पर तलवार से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। गुरमीत सिंह ने बताया कि आरोपियों ने डेढ़ साल पहले उसके बेटे पर झूठा केस दर्ज करवाया था जिसके बाद वे 13 माह की जेल काट जमानत पर लौटा था। लेकिन आरोपियों ने उसे जान से ही मार दिया। थाना लंबी के प्रभारी कर्मजीत सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में दो भाइयों गुरविंदर सिंह व पुष्पिंदर सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

हत्यारों ने युवक के सिर पर बहुत बेरहमी से वार किए थे। घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है। आरोपी हत्या कर युवक का शव अपने घर की तरफ खींचते हुए ले जा रहे थे। गांव के लोगों ने उन्हें देख कर शोर मचा दिया और वीडियो बना ली। जिसमें आरोपी एक युवक हाथ में खून से सनी तलवार पकड़े हुए कह रहा है कि उसने ही इसे मारा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...