Thursday, September 17, 2026
Home Crime UP रंजिश के चलते दो भाइयों ने की अपने सगे भाई की हत्या,...

रंजिश के चलते दो भाइयों ने की अपने सगे भाई की हत्या, गोली मारकर वारदात को दिया अंजाम

बागपत। बड़ौत के गुराना गांव में शुक्रवार देर रात डीटीसी बस चालक यशवीर (32) की उसके दो भाइयों ओमवीर व उदयवीर ने गोली मारकर हत्या कर दी। बड़े भाई सुखबीर की मौत के बाद उसकी पत्नी रितु की शादी यशवीर के साथ करा दी गई थी। इसलिए ही उनके बीच कई बार झगड़ा भी हुआ और दोनों भाई रंजिश रखते थे। ग्रामीणों के अनुसार चारों भाइयों में सुखबीर सबसे बड़ा था, जबकि ओमवीर (36), उदयवीर (35) और यशवीर (32) था। सुखबीर की मौत के बाद पत्नी रितु के मायके वालों ने सुखवीर के सबसे छोटे भाई यशवीर के साथ उसकी शादी करा दी थी।

इसके बाद लगभग हर दिन लोग ओमवीर और उदयवीर को ताने मारने लगे कि तुम दोनों की इज्जत नहीं है। तुम दोनों के होते हुए भी छोटे भाई यशवीर से उसकी शादी कर दी गई। रितु को सुखवीर से तीन और यशवीर से एक बच्चा है। दोनों के लिए ताने सुनने आए दिन की बात हो गई थी। कभी वे इसका जवाब देते तो कई बार चुप रह जाते। फिर भी दोनों के दिमाग में कुंठा और कलह बढ़ती जा रही थी। दोनों यशवीर से मन ही मन रंजिश रखने लगे। बाद में जब-तब  तनातनी और झगड़े होने लगे। दो महीने पहले दोनों ने मां संगीता और यशवीर से झगड़ा कर लिया था। बताया जाता है कि पुलिस की मौजूदगी में यशवीर को दोनों भाइयों ने जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

इस योजनाबद्ध हत्या में ओमवीर ने यशवीर का हाथ पकड़ा और दूसरे भाई उदयवीर ने यशवीर की छाती में गोली मार दी। गोली लगने से यशवीर लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद जब तक यशवीर की मौत नहीं हुई तब तक आरोपियों ने उसे दबोचे रखा। इस दौरान यशवीर ने उनसे बचने का भी प्रयास किया, छीनाझपटी  में ओमवीर व उदयवीर को भी मामूली चोटें आई हैं।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...