Friday, September 18, 2026
Home Crime UP शराब के नशे में पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से किया...

शराब के नशे में पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से किया हमला, पांच माह की बेटी की कर दी हत्या 

कानपुर। देहात में मंगलपुर थाना क्षेत्र के चंदकुरा में शराब के नशे में देर शाम घर पहुंचे पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। वहीं, पास की चारपाई पर लेटी पांच माह की बेटी को गुस्से में उठा कर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चंदकुरा निवासी दीपक कुरील मंगलपुर में एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर काम करता है। तकरीबन रात आठ बजे के करीब वह शराब के नशे में घर पहुंचा, जहां उसकी पत्नी पूजा से कहासुनी हो गई। विवाद के बाद उसने लाठी-डंडे से पूजा की पिटाई कर दी। चीख-पुकार सुन चारपाई पर सो रही पांच माह की बच्ची रोने लगी।

इस पर गुस्साए पिता ने उसे भी उठाकर पटक दिया। इसी बीच किसी काम से घर के बाहर गई दीपक की बहन मंगला आ गई। भाभी को खून से लथपथ व भतीजी को अचेत बड़ा देख उसने शोर मचाया। आसपास के लोगों के आने पर हमलावर दीपक मौके से भाग निकला। लोगों ने घटना की जानकारी मंगलपुर पुलिस को दी। मौके पर थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह पहुंचे। घायल पत्नी व अचेत मासूम को इलाज के लिए झींझक सीएचसी लाए। यहां डॉ. शिरोमणि ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर हालत में पूजा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

आरोपी की बहन ने पुलिस को बताया कि अक्सर नशे में भाई-भाभी के बीच विवाद होता था। देर शाम भाई के आते ही वह कुछ देर के लिए घर से बाहर गई थी। इसी बीच यह घटना हो गई। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि पत्नी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपी पति की तलाश की जा रही है। घायल पूजा ने पुलिस को बताया कि उसका मायका औरंगाबाद भोला हुलास में है। उसके पिता रामा व मां की कई साल पहले मौत हो चुकी है। उसके पिता के नाम दो बीघा जमीन उसके चाचा जोतते हैं। पति दीपक पिछले एक साल से उसके पिता की जमीन अपने नाम कराने के लिए दबाव बना रहा था।

इस पर उसने सहमति नहीं जताई। इसी को लेकर अक्सर मारपीट करता था। बुधवार रात भी उसने नशे में घर आते ही जमीन की बात छेड़ दी। पत्नी के विरोध करने पर वह हमलावर हो गया। उसके आंखों के सामने ही मासूम बेटी को पटक कर मार डाला और फरार हो गया। दीपक के पिता मोती और मां का निधन हो चुका है। वह अपनी बहन मंगला के साथ चंदकुरा में रहता है। दीपक व पूजा की आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर रिश्तेदारों ने मिल कर दोनों की शादी कराई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से विवाद होने लगा था। मगर दोनों परिवार में किसी जिम्मेदार के न होने पर किसी ने समझाया नहीं। यही वजह है कि दीपक ने अपने ही मासूम बेटी को नशे में मार डाला।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...