Friday, September 18, 2026
Home Crime UP ओयो होटल में जाने को लेकर हुआ विवाद,  बेटे के सामने महिला...

ओयो होटल में जाने को लेकर हुआ विवाद,  बेटे के सामने महिला की ईंट से कुचलकर की हत्या

उत्तर प्रदेश। ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित दौलत राम कॉलोनी में महिला मीनू की उसके 12 वर्षीय बेटे प्रशांत के सामने ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। हत्या का आरोप सहमति संबंध में रहने वाले युवक कपिल पर लगा है। आरोप है कि विवाद के बाद आरोपी ने महिला को छत से फेंक दिया और फिर नीचे आकर ईंट से वार कर हत्या कर दी।

बेटे ने आरोपी को रोका तो उसको भी मारने दौड़ा। प्रशांत ने कोतवाली में जाकर पुलिस को सूचना दी। विवाद का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मृतका के बेटे की शिकायत पर अभी गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मीनू मूलरूप से अलीगढ़ के जगदेव नगरिया गांव की रहने वाली थी। वर्ष 2006 में उसकी शादी बुलंदशहर के सौपरी गांव निवासी सुंदर से हुई थी। उनका बेटा प्रशांत है। वर्ष 2021 में मीनू का पति से विवाद हो गया। इसके बाद वह बेटे के साथ सूरजपुर में रहने लगी थी।

वहां बुलंदशहर के लुहारली गांव निवासी कपिल से उसकी मुलाकात हुई। कुछ समय बाद दोनों सहमति संबंध में रहने लगे। कपिल सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। कुछ दिनों बाद दोनों सूरजपुर से दौलतराम कॉलोनी में किराए के मकान में दूसरी मंजिल पर रहने लगे।  आरोप है कि दोनों के बीच कई बार विवाद भी हुआ। चार दिन पहले मीनू के ओयो होटल में जाने को लेकर भी दोनों में विवाद हुआ था। मंगलवार रात मीनू बेटे के साथ घर पर टीवी देख रही थी। आरोप है कि तभी कपिल शराब के नशे में घर पहुंचा और बात करने के लिए  मीनू को कमरे से बाहर बुलाया।

बातचीत के दौरान विवाद बढ़ने पर कपिल ने महिला को छत से धक्का दे दिया। महिला सड़क पर जा गिरी। बेटे ने सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो वायरल कर आरोप लगाया है कि जब उसकी मां गिर गई तो अंकल ने नीचे जाकर ईंट से मां पर वार करने शुरू कर दिए।  आवाज सुनकर वह भी बाहर आया। प्रशांत ने बताया कि कपिल उसकी मां पर ईंट से वार कर रहा था और जब उसने रोका तो आरोपी ने उसके ऊपर भी हमला करने का प्रयास किया। पीड़ित बेटे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मीनू को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जांच में पता चला है कि चार दिन पहले मीनू नगर के एक ओयो होटल में गई थी। इसकी जानकारी कपिल को लगी तो वो भी वहां पहुंच गया। वहां दोनों में काफी विवाद हुआ। होटल संचालक ने मामला शांत कराया। प्रशांत का कहना है कि मां होटल में मेरठ से आई अपनी महिला मित्र से मिलने गई थी। उसी ने मां को बुलाया था।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...