Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, कुल्हाड़ी...

डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, कुल्हाड़ी और सरिये से किया हमला

मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के मुड़िया खेड़ा गांव में रविवार रात शादी समारोह में डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद रात में ही दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसके बाद सोमवार सुबह भी दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों के बीच जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। जिसमें दोनों पक्ष के चार लोग घायल हो गए। गांव मुड़िया निवासी केवल की शादी उत्तराखंड के लालकुआं निवासी लड़की से तय हुई है। सोमवार को बरात जाने से एक दिन पहले रविवार शाम को दूल्हे के घर पर मढ़े का कार्यक्रम था। इसमें गांव के लोगों के अलावा कुछ मेहमान भी आए थे।

रात करीब 10 बजे समारोह में लगे डीजे पर दूल्हे के रिश्तेदार और कुछ ग्रामीण डांस कर रहे थे। डांस करते समय एक युवक मेहमान के ऊपर गिर गया। इससे ग्रामीणों और रिश्तेदारों में कहासुनी शुरू हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। वहीं कुछ लोग कुल्हाड़ी और सरिये भी लेकर आए और हमला कर दिया। हालांकि कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को शांत कराकर घर भेज दिया, लेकिन सोमवार सुबह फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और फिर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई।

इसमें एक पक्ष के गांव निवासी मुकेश व विक्रम सिंह और दूसरे पक्ष के उत्तराखंड के गदरपुर के गांव दलपुरा निवासी राजू व उसके चाचा कश्मीरी लाल घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया। इसके साथ ही जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उधर, मारपीट की घटना के बाद परिजन कुछ ही लोगों के साथ सोमवार को केवल की बरात लेकर उत्तराखंड के लालकुआं गए।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...