Friday, September 18, 2026
Home Crime UP नहीं बेचना चाहते थे जमीन तो कर दी बुजुर्ग की हत्या, छानबीन...

नहीं बेचना चाहते थे जमीन तो कर दी बुजुर्ग की हत्या, छानबीन शुरू 

गोरखपुर। पिपराइच इलाके के गुलरिहा गांव के पतरका टोला निवासी बलिराम उर्फ बल्ली निषाद (70) की हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह उनकी लाश घर से कुछ दूरी पर खेत में मिली। बताया जा रहा है कि वह दो दिन से घर से लापता थे। पोस्टमार्टम में सिर में चोट से मौत की पुष्टि हुई है। दायां कान भी काटकर अलग कर दिया गया था और सीने की हड्डियां भी टूटी मिलीं हैं। आशंका है कि सिर पर वजनी वस्तु से प्रहार कर मौत के घाट उतारा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट हत्या से पहले मारपीट की गवाही भी दे रही है। उधर, घटना की सूचना के बाद एसपी नार्थ मनोज अवस्थी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में हत्या में घर के करीबी के ही शामिल होने की बात सामने आ रही है। बलिराम निषाद गांव में बन रहे एक मकान की चौकीदारी करते थे। 27 अक्तूबर की शाम शौच करने की बात कहते हुए घर से निकले थे और तभी से लापता थे। परिजनों ने आसपास तलाश के बाद रविवार को पिपराइच थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस जांच में जुटी ही थी कि सोमवार की सुबह बलिराम की लाश घर से महज 200 मीटर की दूरी पर खेत में मिल गई।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों के अनुसार, बलिराम अपने पांच बेटों में से बड़े बेटे के साथ रहते थे। कुछ दिन से पहरेदारी स्थल पर ही खाना मिल जाता था।

दिन-रात वह निर्माणाधीन मकान पर ही रहते थे। पुलिस घर के विवाद व दूसरे पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। बलिराम की पत्नी लीलावती ने बताया कि घर में कुछ बच्चे जमीन को बेचना चाहते थे, लेकिन पति इसका विरोध कर रहे थे। एक ब्रोकर काफी दिनों से पति पर जमीन बेचने के लिए दबाव बना रहा था। लीलावती ने जमीन के लालच में हत्या की आशंका जताई है। शव मिलने के बाद पुलिस ब्रोकर से भी पूछताछ करने पहुंची थी, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। पुलिस बेटों से भी जमीन के बारे में जानकारी ले रही है।

सोमवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, दो दिन पहले ही बलिराम की मौत हो चुकी थी। यानी दो दिन तक शव को कहीं पर छिपाकर रखा गया था। क्योंकि, पत्नी लीलावती ने बताया कि जहां पर लाश मिली है, वहां पर हम लोग खोज में रविवार की रात में भी गए थे। तब वहां शव नहीं था। थाने पर गुमशुदगी की तहरीर देने के बाद यहां लाश रखी गई है। कान कटा है। आंख व मुंह पर घाव के निशान हैं। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि बुजुर्ग की खेत में लाश मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की ओर से आई तहरीर पर केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस जांच व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...