Wednesday, June 10, 2026
Home Crime India गांव गाजूवाला में डायल 112 टीम पर हमला, दो पुलिसकर्मी घायल

गांव गाजूवाला में डायल 112 टीम पर हमला, दो पुलिसकर्मी घायल

हरियाणा। टोहाना उपमंडल के गांव गाजूवाला में कानून-व्यवस्था की ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला किए जाने की गंभीर घटना सामने आई है। घरेलू विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम पर दो युवकों ने लाठियों से हमला कर दिया, जिससे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए टोहाना के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक पुलिसकर्मी की हालत गंभीर होने पर उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डायल 112 भूना टीम को सूचना मिली थी कि गांव गाजूवाला में रामू नामक युवक अपने पिता शमशेर के साथ मारपीट कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन वहां हालात संभालने के बजाय आरोपी युवक ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर पुलिसकर्मियों पर ही हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस कर्मचारी सुरेंद्र सिंह के कान पर लाठी लगने से गंभीर चोट आई और खून बहने लगा।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 टोहाना टीम इंचार्ज रमेश चंद्र के नेतृत्व में गांव पहुंची, लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। हमले में रमेश चंद्र की आंख और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। दोनों घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत नागरिक अस्पताल टोहाना ले जाया गया, जहां से सुरेंद्र सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा रेफर किया गया, जबकि रमेश चंद्र का इलाज टोहाना में जारी है।

घायल इंचार्ज रमेश चंद्र ने बताया कि पुलिस टीम अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रही थी, लेकिन आरोपियों ने अचानक हमला कर दिया। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया गया।

सदर थाना प्रभारी टोहाना शादीराम ने बताया कि पुलिस पर हमला करने वाले दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी के पिता की शिकायत पर ही पुलिस टीम गांव पहुंची थी, लेकिन आरोपियों ने कानून हाथ में लेते हुए पुलिसकर्मियों पर हमला किया। मामले में संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

फरीदाबाद में फर्जी आयुर्वेदिक दवा यूनिट का खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित दीपावली एंक्लेव में चल रहे एक अवैध दवा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय आयुष विभाग (CDSCO), आयुष...

युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत

 सिरसा : इलाके के वार्ड 29 में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। संजय...

सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार

हांसी-  हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA)...

अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया...

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...