Monday, March 16, 2026
Home World Crime डिलीवरी ब्वॉय ने टिप से संतुष्ट नहीं होने पर गर्भवती महिला को...

डिलीवरी ब्वॉय ने टिप से संतुष्ट नहीं होने पर गर्भवती महिला को मारा चाकू, आरोपी गिरफ्तार 

170 रुपये की टिप से संतुष्ट नहीं था पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय 

साथी के साथ मिलकर किया हमला 

वॉशिंगटन। पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय ने 170 रुपये की टिप से संंतुष्टि नहीं होने पर कथित तौर पर एक गर्भवती महिला को 14 से अधिक बार चाकू मारा। यह घटना कुछ दिन पहले मोटल में हुई थी, जब 22 वर्षीय ब्रियाना अल्वेलो को जन्मदिन मना रहे एक परिवार को पिज्जा पहुंचाना था। ओस्सोला काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बताया कि अल्वेलो एक साथी के साथ मोटल लौटा और हमले को अंजाम दिया।

अधिकारी ने बताया कि अल्वेलो ने परिवार को पिज्जा दिया, जिसकी कीमत करीब 2800 रुपये थी। मगर परिवार के पास खुले रुपये नहीं थे। उनके पास करीब 43 हजार रुपये थे। बाद में परिवार ने बहुत ढूंढने पर पैसे लौटाए और केवल 170 रुपये टिप में दिए। इससे डिलीवरी ब्वॉय भड़क गया। वह 90 मिनट बाद लाल टोयोटा में एक नकाबपोश साथी के साथ मौके पर पहुंचा। बंदूक से लैस युवक पीड़िता के कमरे में जबरन घुस गए और परिवार पर हमला करना शुरू कर दिया।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिस समय डिलीवरी ब्वॉय ने हमला किया उस समय कमरे में महिला, उसका बॉयफ्रेंड और उसकी पांच साल की बेटी मौजूद थी। जब महिला ने अपनी बच्ची को बचाने की कोशिश की। तभी आरोपी ने महिला पर हमला कर दिया। उसे कई बार चाकू मारा और कमरे के अंदर से सामान लूट लिया। इतना ही नहीं, महिला ने मदद के लिए फोन करने की कोशिश की तो बदमाशों ने फोन भी तोड़ दिया।

अधिकारी ने बताया कि महिला पर 14 बार चाकू से वार किया, जबकि उसका साथी बंदूक तानकर उन पर शोर करने के लिए चिल्ला रहा था। पुलिस के आते ही हमलावर भाग गए और पीड़िता को पास के अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान सामने आया कि महिला गर्भवती है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।

अगले दिन अधिकारियों ने एल्वेलो को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उसका साथी अभी भी फरार है। एल्वेलो पर हत्या के प्रयास, आग्नेयास्त्र से घर में घुसने, हमला करने और अपहरण करने का आरोप है। उसे बिना जमानत के ओसियोला काउंटी जेल में रखा गया है।

RELATED ARTICLES

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की हुई हत्या

विंडसर। कनाडा के विंडसर शहर में भारतीय मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या से सनसनी फैल गई है। जालंधर की रहने...

यूएस कैपिटल की सुरक्षा में हड़कंप, लोडेड शॉटगन के साथ युवक गिरफ्तार

कैपिटल की सीढ़ियों के पास पकड़ा गया हथियारबंद युवक वॉशिंगटन। अमेरिकी संसद भवन यूएस कैपिटल में एक 18 वर्षीय युवक को लोडेड शॉटगन के साथ...

सिंगापुर में भारतीय मूल के व्यक्ति को महिला से छेड़छाड़ मामले में पांच महीने की जेल

सिंगापुर। सिंगापुर में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को महिला के साथ आपराधिक बल प्रयोग के मामले में दोषी ठहराते हुए अदालत ने पांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आगरा में छात्रा को सोशल मीडिया पर बदनाम करने का आरोप, युवक समेत चार के खिलाफ केस

Agra News: आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एक रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर की नाबालिग पौत्री को सोशल मीडिया के जरिए परेशान करने और बदनाम करने...

पठानकोट के ढाकी चौक में कार सवारों पर धारदार हथियार से हमला, वीडियो वायरल

पठानकोट। शहर के ढाकी चौक इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ युवकों ने बीच सड़क एक कार को घेरकर उस पर...

जालंधर में स्कूलों, ट्रेन और विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

जालंधर। पंजाब के जालंधर में कुछ शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों को लेकर धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।...

निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर बनाई रील, गया का युवक पहुंचा जेल

गयाजी: सोशल मीडिया पर रातों-रात लोकप्रिय होने की चाह कई बार लोगों को बड़ी मुसीबत में भी डाल देती है। ऐसा ही एक मामला...

गीता कॉलोनी थाने का एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।...

राजस्थान में नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया शराब से भरा ट्रक, दो तस्कर गिरफ्तार

राजसमंद: राजस्थान के राजसमंद जिले में पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की शराब बरामद की...

ओखला में 8 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी के ओखला क्षेत्र से एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने...

Bihar: मुंगेर में प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

बिहार: जमालपुर थाना क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान रंजीत...

भोपाल में घायल युवक का अस्पताल तक पीछा, हमलावरों ने इमरजेंसी गेट पर की फायरिंग

Bhopal Crime News: भोपाल में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां हमलावरों ने घायल युवक का पीछा करते हुए अस्पताल तक फायरिंग कर...

बीमा पॉलिसी के नाम पर 1.50 करोड़ की ठगी करने वालों को साइबर पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजियाबाद: साइबर पुलिस टीम ने बीमा कंपनी के प्रतिनिधि बनकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार...