Friday, March 20, 2026
Home Crime Uttarakhand देहरादून में प्रतियोगी परीक्षा घोटाला नाकाम, दो गिरफ्तार

देहरादून में प्रतियोगी परीक्षा घोटाला नाकाम, दो गिरफ्तार

पुलिस और एसटीएफ ने समय रहते रोका, अभ्यर्थियों से मोटी रकम की मांग का प्रयास

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा के दौरान संभावित ठगी की योजना को पुलिस और एसटीएफ ने समय रहते नाकाम कर दिया। 21 सितंबर 2025 को आयोजित इस परीक्षा में असामाजिक तत्वों द्वारा अभ्यर्थियों को परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर मोटी रकम की मांग की जा रही थी।

पुलिस और एसटीएफ को 2 दिन पहले गोपनीय सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति गिरोह बनाकर अभ्यर्थियों से परीक्षा में पास कराने के नाम पर 12 से 15 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। जांच में यह जानकारी सामने आई कि पकंज गौड़ नामक अभ्यर्थी हाकम सिंह के संपर्क में था और उनके माध्यम से अभ्यर्थियों से अवैध धनराशि की मांग की जा रही थी।

देहरादून पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 2 अभियुक्तों को पटेल नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में हाकम सिंह (42 वर्ष) निवासी ग्राम निवाड़ी, थाना मोरी, उत्तरकाशी और पंकज गौड़ (32 वर्ष) निवासी ग्राम कंडारी, ब्लॉक नौगांव, उत्तरकाशी शामिल हैं। उनके खिलाफ कोतवाली पटेल नगर में उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं रोकथाम के उपाय) अध्यादेश 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने पूछताछ में खुलासा किया कि अभियुक्तों का उद्देश्य अभ्यर्थियों को परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर मोटी रकम ऐंठना था। यदि किसी अभ्यर्थी का चयन स्वतः हो जाता तो वे पैसे अपने पास रख लेते, और यदि चयन नहीं होता तो आगे की परीक्षाओं में पैसे को एडजस्ट करने का झांसा देकर अभ्यर्थियों को फंसाने की योजना थी।

अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि जांच के दौरान परीक्षा की सुचिता और गोपनीयता भंग नहीं हुई है और किसी अभ्यर्थी की वास्तविक सफलता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

RELATED ARTICLES

कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा

दूसरी पत्नी को लेकर विवाद बना हत्या की वजह देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में प्लास्टिक के कट्टे में मिली अज्ञात महिला की लाश के...

देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, दो संचालक और ग्राहक गिरफ्तार

Dehradun News: देहरादून में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चकराता रोड स्थित...

मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद

150 सीसीटीवी कैमरों की मदद से मुखानी पुलिस ने पकड़ा शातिर चोर नैनीताल। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी, हड़कंप

नई दिल्ली - केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में...

कौशांबी जासूसी केस में बड़ा एक्शन, 5 नाबालिग समेत 9 और गिरफ्तार

गाजियाबाद - कौशांबी में सामने आए जासूसी प्रकरण में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज करते हुए नौ और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें...

जालंधर में बड़ी कार्रवाई: 1.4 किलो अफीम और 1 लाख की ड्रग मनी के साथ दो गिरफ्तार

जालंधर (पंजाब)- कमिश्नरेट जालंधर की क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को...

मॉडल टाउन में कूड़ा फेंकने के विवाद ने ली जान, युवक की चाकू मारकर हत्या

नई दिल्ली- राजधानी के मॉडल टाउन इलाके में बुधवार रात एक छोटे से विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जब पड़ोसी ने एक युवक...

पुरानी रंजिश में चली गोली, 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 नई दिल्ली- दक्षिणी दिल्ली के नेबसराय थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। खानपुर...

13वीं मंजिल से कूदे ज्योतिषी, फ्लैट में मिला मां का शव

गाजियाबाद - गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र स्थित महागुनपुरम सोसायटी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। विनायक टॉवर में रहने वाले 42 वर्षीय...

गुरुग्राम में बंद घर को बनाया निशाना, 30 लाख के गहने और नकदी चोरी

गुरुग्राम - अर्बन एस्टेट इलाके में एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोर ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घर में घुसकर आरोपी...

कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा

दूसरी पत्नी को लेकर विवाद बना हत्या की वजह देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में प्लास्टिक के कट्टे में मिली अज्ञात महिला की लाश के...

फरीदाबाद में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

फरीदाबाद- फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों...

सुल्तानपुरी में फायरिंग से मचा हड़कंप, फूड स्टॉल बना निशाना

नई दिल्ली- दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए...