Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP घर में घुसकर महिला प्रधान पर जानलेवा हमला, केस दर्ज

घर में घुसकर महिला प्रधान पर जानलेवा हमला, केस दर्ज

सुल्तानपुर। जमीनी विवाद में घर में घुसकर दबंगों ने महिला प्रधान पर जानलेवा हमला किया। गंभीर रूप से घायल प्रधान को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वही इस मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। घटना धनपतगंज थाना अंतर्गत सोती सदाव की है। घटना को लेकर प्रधान पूनम पांडेय ने बताया कि मेरे घर के सामने एक जमीन है जिस पर अभी दो दिन पहले विवाद हुआ था। वहां जो पेड़ था उसको काट लिए और वहां कचरा फेंकने लगे। मैने बोला कि इस जमीन पर स्टे है यहां पर कचरा मत फेंको तो मुझे गाली देने लगे और बोले कि तुम्हारे घर तक कचरा फेंकूगा।

मैने बोला कि मैं पुलिस को बुलाई हूं तो मुझे भद्दी-भद्दी गली देते हुए मेरे घर में घुस आये और मेरा गला दबाकर मुझे तीन-चार थप्पड़ मारे। फिर मेरा बेटा चिल्लाने लगा तो मुझे फेंक दिया। उसके बाद मुझे नहीं पता कि क्या हुआ। प्रधान पूनम पाण्डेय के पति प्रभाशंकर पाण्डेय ने बताया कि चंद्रकांत और सूर्यकांत इससे पहले हमको भी मार चुके हैं और मेरी पत्नी को भी मार चुके हैं। मैं तारीख के लिए गया हुआ था। तो यह लोग घर का चैनल खोल करके मेरे घर के अंदर घुस गए। मेरी पत्नी डर के छत की तरफ भागी तो यह लोग ऊपर चढक़र के गए और दूसरे मंजिल से मेरी पत्नी को नीचे फेंक दिया। उन्होंने बताया कि मेरे घर के सामने एक जमीन है जिसका इनसे मुकदमा 15 नंबर कोर्ट में चल रहा है। हमारा कोर्ट से स्टे भी है।

लेकिन यह लोग सरहंगई से कभी कट्टा दिखाते हैं कभी बंदूक दिखाते है। इन लोगों ने अब तो अति ही कर दी। मेरा बेटा मौके पर मौजूद था वह इस घटना का गवाह है। इससे पहले हमने इन लोगों की शिकायत एसओ पंडित तिवारी से की थी तो वह बोले पंडित जी जाने दीजिये समझा-बुझा कर छोड़ दिए और आज इन लोगों ने हमारे साथ में ऐसा कर दिया। वही एसओ पंडित त्रिपाठी ने बताया कि जमीनी विवाद में घटना हुई है। तहरीर के आधार पर दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...