Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP नोएडा के नामी सोसायटी के एक फ्लैट में मिला महिला का शव,...

नोएडा के नामी सोसायटी के एक फ्लैट में मिला महिला का शव, मृतका के परिवार की शिकायत पर एक IRS अधिकारी गिरफ्तार

नोएडा।  उत्तर प्रदेश में नोएडा की एक नामी सोसायटी के फ्लैट में 25 मई की शाम एक महिला को मृत पाया गया था. पुलिस को सूचना दी गई थी कि महिला ने ‘सुसाइड’ किया. वहीं मृतका के परिवार की शिकायत पर इस मामले में पुलिस ने एक IRS अधिकारी को गिरफ्तार किया है. मृतका के परिवार ने भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के अधिकारी पर हत्या का आरोप लगाया है।

घटना नोएडा सेक्टर-100 के लोटस बुलेवार्ड सोसायटी की है. थाना सेक्टर 39 पुलिस को शनिवार, 25 मई की शाम को सूचना मिली थी कि सोसायटी में एक महिला ने सुसाइड कर लिया है. मृतक महिला की पहचान शिल्पा गौतम के तौर पर हुई. 37 साल की शिल्पा BHEL (भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड) में डिप्टी मैनेजर के पद पर थीं।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शिल्पा के परिवार को सूचित किया. परिवार ने इसे सुसाइड की बजाए हत्या बताया और इसका आरोप शिल्पा के साथ रहने वाले एक IRS अधिकारी पर लगाया. आरोपी IRS अधिकारी की पहचान आयकर विभाग में डिप्टी कमिश्नर सौरभ मीना के तौर पर हुई है।

सौरभ और शिल्पा पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में थे. दोनों डेटिंग ऐप से एक-दूसरे के करीब आए थे और लिव इन में रह रहे थे. IRS अधिकारी के खिलाफ परिवार की शिकायत में कहा गया है कि शिल्पा सौरभ से शादी के लिए कहती थीं. इसे लेकर दोनों के बीच काफी विवाद होता था. शिकायत में IRS अधिकारी पर शिल्पा के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है।

जिस समय घटना हुई, उस समय आरोपी IRS अधिकारी के फ्लैट पर ही मौजूद रहने की बात कही जा रही है. पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में आरोपी ने बताया है कि शिल्पा ने दूसरे कमरे में खुद को बंद कर आत्महत्या की. जब सोसायटी की सिक्योरिटी ने कमरे का दरवाजा तोड़ा, तब उन्हें घटना की जानकारी हुई।

फिलहाल पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपी IRS अधिकारी को 26 मई को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले में सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए पुलिस की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...