Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के चर्चित स्मैक तस्कर की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके दोस्त पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी कैफे संचालक दूसरे समुदाय का है। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। इलाके के स्मैक तस्कर की दूसरी पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 17 साल की सौतेली बेटी मंगलवार शाम पड़ोस में रहने वाली सहेली के साथ कस्बे में गई थी। दो घंटे बाद लौटी तो बहुत परेशान थी। बेटी ने बताया कि कस्बे में इंटरनेट कैफे चलाने वाले दूसरे समुदाय के युवक ने उसे कैफे के अंदर ले जाकर अश्लील हरकत की। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

उसी रात साढ़े नौ बजे बाइक से युवक अपने साथियों के साथ उसके घर के सामने आया और गाली-गलौज कर चला गया। आरोप है कि इससे उनकी बेटी दहशत में आ गई। इस वजह से उसने रात में ही कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जब वह बुधवार सुबह उसके कमरे में गईं तो वह बेड पर बेसुध पड़ी थी। परिजनों ने उसे बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बृहस्पतिवार दोपहर उसने दम तोड़ दिया। किला पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें नींद की गोलियां खाने की वजह से मौत की बात सामने आई।

पुलिस अफसरों ने आरोपी को बुलाकर पूछताछ की तो उसने युवती से दोस्ती की बात बताई। कहा कि झगड़ा व छेड़खानी जैसी कोई बात नहीं है। परसों उसके जन्मदिन पर भी वह सहेली के साथ आई थी। पुलिस ने इससे संबंधित फोटो व फुटेज चेक की। एसपी उत्तरी ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

इसी किशोरी ने पिछले साल दूसरे तस्कर के डॉक्टर बेटे पर छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला एक ही समाज व रिश्तेदारी से जुड़ा होने की वजह से घर में ही उस रिपोर्ट को लेकर काफी कहासुनी हुई थी। बाद में किशोरी कोर्ट में बयान से पलट गई और आरोपी को क्लीनचिट मिल गई। पिछले दिनों किशोरी की मां की भी संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। अब बेटी की मौत को लेकर भी कस्बे में कई तरह की चर्चा है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...