Friday, September 18, 2026
Home Crime UP साइबर ठगों का जाल: मोबाइल हैक कर दो लोगों के खातों से...

साइबर ठगों का जाल: मोबाइल हैक कर दो लोगों के खातों से उड़ाए लाखों रुपये

गाजियाबाद: साहिबाबाद क्षेत्र में साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ट्रांस हिंडन जोन के कौशांबी इलाके में साइबर अपराधियों ने दो अलग-अलग लोगों को अपना शिकार बनाते हुए उनके बैंक खातों से लाखों रुपये निकाल लिए। हैरानी की बात यह है कि दोनों पीड़ितों को लंबे समय तक ठगी की भनक तक नहीं लगी।

लिंकरोड क्षेत्र के बृज विहार निवासी राहुल कुमार, जो चाय की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, को नवंबर में उस समय बड़ा झटका लगा जब वह बैंक से पैसे निकालने पहुंचे। खाते की जांच में पता चला कि पिछले तीन महीनों के दौरान उनके खाते से करीब 3.60 लाख रुपये अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर दिए गए थे। राहुल का कहना है कि यह रकम वह अपने मकान के निर्माण के लिए जोड़ रहे थे।

दूसरे मामले में, कौशांबी के वैशाली सेक्टर-7 निवासी जैनेश्वर दयाल के मोबाइल फोन को साइबर ठगों ने हैक कर लिया। 23 और 24 नवंबर की रात उनके बैंक खाते से दो बार में कुल 1.96 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित के अनुसार, ट्रांजैक्शन के दौरान न तो कोई अलर्ट मैसेज मिला और न ही ओटीपी आया, जिससे उन्हें किसी तरह का संदेह नहीं हुआ।

दोनों मामलों की शिकायत साइबर अपराध पोर्टल पर दर्ज कराने के बाद साइबर सेल ने जांच की और 20 दिसंबर को संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने बताया कि साइबर सेल की टीम सक्रिय रूप से जांच कर रही है और जिन खातों में रकम भेजी गई है, उनके धारकों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...