Thursday, June 18, 2026
Home Crime UP साइबर ठगी करने वाला दिल्ली से हुआ गिरफ्तार, सरकारी अफ़सर बन करता...

साइबर ठगी करने वाला दिल्ली से हुआ गिरफ्तार, सरकारी अफ़सर बन करता था बात

सीहोर: होम लोन सब्सिडी का झांसा देकर एक ग्रामीण से 18 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी खुद को सरकारी अधिकारी बताकर दस्तावेज मंगवाता और बैंक खातों में पैसा ट्रांसफर कराता था। पुलिस को उसके पास से लाखों रुपये नकद, मोबाइल, सिम और एटीएम कार्ड मिले हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि वह कई अन्य ठगी मामलों में भी शामिल हो सकता है।

ओमप्रकाश को होम सब्सिडी का दिया लालाच 

सीहोर जिले के बिलकिसगंज निवासी ओमप्रकाश तिवारी से एक शातिर साइबर ठग ने फरवरी 2025 में संपर्क किया। उसने खुद को सरकारी अधिकारी बताते हुए ओमप्रकाश को 2.67 लाख रुपये की होम लोन सब्सिडी दिलवाने का लालच दिया और इसके लिए एक्सिस बैंक में खाता खुलवाने तथा जरूरी दस्तावेज भेजने को कहा।

17 लाख 97 हजार किये ट्रांसफर

ओमप्रकाश ने आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक पासबुक की कॉपी व्हाट्सएप पर भेज दी। इसके बाद आरोपी ने उससे लोन की रकम एक्सिस बैंक में ट्रांसफर कराने को कहा। झांसे में आकर ओमप्रकाश ने 2 अप्रैल से लेकर अलग-अलग तारीखों में कुल 17 लाख 97 हजार रुपये आरटीजीएस के माध्यम से ठग के बताए खातों में जमा कर दिए।

फ़ोन बंद तब हुआ ठगी का एहसास 

कुछ समय बाद जब ठग का फोन बंद हो गया, तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने तुरंत बिलकिसगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी दीपक शुक्ला के निर्देश पर थाना प्रभारी संदीप मीणा के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। तकनीकी जांच और कॉल डिटेल्स के आधार पर पुलिस ने आरोपी की लोकेशन गाजियाबाद और दिल्ली में ट्रेस की।

टीम को मिले कई एटीएम-सिमकार्ड

टीम ने यमुना विहार, थाना भजनपुरा (दिल्ली) निवासी अफजल (उम्र 32 वर्ष) को धर दबोच लिया । उसके पास से पुलिस ने 17.90 लाख रुपये नकद, 9 मोबाइल फोन, 10 सिम कार्ड, 13 एटीएम कार्ड और एक लैपटॉप बरामद किया है। कोर्ट से पुलिस रिमांड मिलने के बाद उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

थाना प्रभारी संदीप मीणा ने बताया कि आरोपी कई अन्य साइबर अपराधों में भी शामिल हो सकता है। जब्त उपकरणों की डिजिटल फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में कई और मामलों का खुलासा हो सकता है।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...