Thursday, September 17, 2026
Home Crime UP मुख्तार अंसारी गैंग के सहयोगी पर शिकंजा, फर्जी पते से शस्त्र लाइसेंस...

मुख्तार अंसारी गैंग के सहयोगी पर शिकंजा, फर्जी पते से शस्त्र लाइसेंस लेने का मामला दर्ज

तत्कालीन थाना प्रभारी और लेखपाल भी जांच के घेरे में

गाजीपुर। मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़े लोगों के शस्त्र लाइसेंसों की जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने गैंग के कथित सहयोगी समेत तत्कालीन थाना प्रभारी और एक क्षेत्रीय लेखपाल के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शस्त्र लाइसेंस जारी कराने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जांच में स्थायी पते से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।

पुलिस के अनुसार, वाराणसी परिक्षेत्र के डीआईजी वैभव कृष्ण के निर्देश पर मुख्तार अंसारी गिरोह (आईएस-191) के सदस्यों और सहयोगियों को जारी शस्त्र लाइसेंसों की व्यापक जांच की जा रही है। इसी क्रम में मोहम्मद शाहिद के नाम पर जारी शस्त्र लाइसेंस की जांच के दौरान दस्तावेजों में कथित गड़बड़ी सामने आई।

जांच में पता चला कि मोहम्मद शाहिद ने वर्ष 2001 में मुहम्मदाबाद क्षेत्र के एक किराये के मकान का पता स्थायी निवास के रूप में दर्शाकर शस्त्र लाइसेंस प्राप्त किया था। बाद में इसी लाइसेंस के जरिए कई बार हथियारों का क्रय-विक्रय भी किया गया।

सत्यापन के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मोहम्मद शाहिद का वास्तविक स्थायी निवास सैदपुर क्षेत्र में है, जबकि आवेदन में उसने मुहम्मदाबाद का पता दर्ज कराया था। आरोप है कि उस समय तैनात तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक और संबंधित क्षेत्रीय लेखपाल ने भी बिना वास्तविक सत्यापन के उसी पते को सही बताते हुए लाइसेंस जारी करने की संस्तुति कर दी।

एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि प्रथम दृष्टया फर्जी पते के आधार पर शस्त्र लाइसेंस हासिल करने और सरकारी अभिलेखों में गलत जानकारी दर्ज कराने के साक्ष्य मिलने पर मोहम्मद शाहिद, तत्कालीन थाना प्रभारी मुहम्मदाबाद और संबंधित क्षेत्रीय लेखपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...