जालंधर। थाना फिल्लौर में तैनात इंस्पेक्टर भूषण कुमार पर गंभीर आरोप लगने के बाद पंजाब पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। इंस्पेक्टर पर एक नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकतें करने और एक महिला के साथ वीडियो कॉल पर अभद्र बातचीत करने का मामला सामने आया था।
अब इस प्रकरण में पंजाब राज्य बाल अधिकार सुरक्षा आयोग ने सख्त रुख अपनाते हुए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आयोग ने आदेश दिया है कि डीएसपी फिल्लौर बल्ल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत एफआईआर दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की जाए।
इसके साथ ही आयोग ने यह भी निर्देश दिया है कि इंस्पेक्टर भूषण कुमार पर महिला से अभद्र बातचीत के मामले में अलग से केस दर्ज किया जाए और इस संबंध में धारा 21 जोड़ी जाए।
सूत्रों के अनुसार, आयोग के हस्तक्षेप के बाद अब जांच का दायरा और भी बढ़ाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में एसएसपी देहाती के खिलाफ भी कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।







