Wednesday, June 17, 2026
Home Crime UP गे-डेटिंग एप से चेट करना युवक को पड़ा भारी, घर बुलाकर पीटा...

गे-डेटिंग एप से चेट करना युवक को पड़ा भारी, घर बुलाकर पीटा फिर जबरन अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल 

गाजियाबाद। इंदिरापुरम के प्रताप विहार के रहने वाले शादीशुदा व्यक्ति को गे-डेटिंग एप से चेट कर युवक ने वसुंधरा सेक्टर 14 में अपने घर बुलाया। पांच दोस्तों के साथ मिलकर पीटा और जबरन अश्लील वीडियो बनाए। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर क्रेडिट कार्ड से दो बार में 20,476 रुपये पेटीएम कर लिए। व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को इंदिरापुरम थाने में तहरीर दी।

व्यक्ति ने बताया कि पिछले दिनों मोबाइल में ग्रिंडर गे व लेसबियन एप इंस्टाल की थी। कई लोगों से चेट होने लगी। एक युवक ने चेट के माध्यम से बुधवार को अपने घर मिलने के लिए बुला लिया। व्यक्ति बुधवार सुबह दस बजे सेक्टर 14 में अटलांटिका अस्पताल पहुंचा और वहीं अपनी बाइक खड़ी कर दी। युवक की स्कूटी पर बैठकर सेक्टर 14 में उसके घर पहुंच गया। परिजन के बारे में युवक ने माता पिता के बाहर गए होने की बात कही। इसी बीच दूसरे कमरे से युवक के पांच दोस्त आए और सभी ने व्यक्ति की पिटाई करनी शुरू कर दी।

युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर जबरन कपड़े उतार दिए। युवक ने अश्लील वीडियो बनाई। फिर दूसरी वीडियो में डरा धमकाकर खुद से घर आने और पिटाई नहीं करने बात बोलते हुए वीडियो बनाई। युवक वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए 50 हजार रुपये की मांग करने लगे। फिर पर्स निकालकर क्रेडिट कार्ड से 10234-10234 रुपये पेटीएम में ट्रांसफर कर लिए। रुपये मिलने पर कपड़े व मोबाइल लौटा दिया। दो युवक स्कूटी पर बिठाकर अटलांटा अस्पताल छोड़ दिया। व्यक्ति ने इंदिरापुरम थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की।

व्यक्ति ने बताया कि तीन चार माह से पत्नी से झगड़ा चल रहा है। इस बीच वह डेटिंग एप से जुड़कर खाली समय में चेटिंग करने लगा। हाल में अपनी मां के बीमार होने पर परेशान है। इंदिरापुरम के एक निजी अस्पताल में अपनी मां के भर्ती होने के दौरान अस्पताल में रूक रहा था। अस्पताल में समय ज्यादा मिलने के कारण देर रात तक चेट करने लगा।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...