Tuesday, March 17, 2026
Home Crime India सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, चित्तौड़गढ़ में गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़, लाखों...

सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, चित्तौड़गढ़ में गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़, लाखों के मादक पदार्थ जब्त

चित्तौड़गढ़। नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को बड़ी सफलता दिलाते हुए केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की राजस्थान इकाई ने चित्तौड़गढ़ जिले में अवैध ड्रग निर्माण के एक बड़े ठिकाने का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में एक सुनियोजित गुप्त प्रयोगशाला से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ, रसायन और उपकरण बरामद किए गए हैं। मौके से एक आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

सीबीएन कोटा परिक्षेत्र के उप नारकोटिक्स आयुक्त नरेश बुंदेल ने बताया कि चित्तौड़गढ़ क्षेत्र में अवैध रूप से नशीले पदार्थ बनाए जाने की पुख्ता सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की गई। सूचना के सत्यापन के उपरांत सीबीएन के विभिन्न खंडों और निवारक व आसूचना प्रकोष्ठ की संयुक्त टीम गठित कर ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।

एकांत मकान में चल रही थी गुप्त प्रयोगशाला

संयुक्त टीम ने चित्तौड़गढ़ तहसील के सुरजना गांव से दूर एक सुनसान इलाके में बने बड़े मकान पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जबकि मकान के भीतर अत्याधुनिक उपकरणों से लैस अवैध ड्रग निर्माण प्रयोगशाला संचालित होने का खुलासा हुआ।

लाखों की कीमत के मादक पदार्थ और रसायन जब्त

कार्रवाई के दौरान कुल 5.894 किलोग्राम मनोदैहिक पदार्थ बरामद किए गए। इसमें 107 ग्राम मेफेड्रोन पाउडर, 3.961 किलोग्राम मेफेड्रोन का कच्चा माल और 1.826 किलोग्राम एल्प्राजोलाम पाउडर शामिल है। इसके अलावा करीब 200 किलोग्राम रसायन, ड्रग निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक भी जब्त की गई है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने एक अन्य सहयोगी के साथ मिलकर इसी स्थान पर अवैध रूप से मेफेड्रोन का निर्माण कर रहा था। जब्त की गई समस्त सामग्री को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत सीज किया गया है।

पूरे नेटवर्क की कड़ी तलाश रही एजेंसियां

सीबीएन अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां कच्चे माल की आपूर्ति, फंडिंग और नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क को खंगाल रही हैं। सीबीएन ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में शामिल तत्वों के खिलाफ भविष्य में भी ऐसी कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

पांच शादियों से किस्मत बदलने का झांसा, महिला ने पति समेत पांच पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे से अंधविश्वास और पारिवारिक विवाद से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां...

पठानकोट के ढाकी चौक में कार सवारों पर धारदार हथियार से हमला, वीडियो वायरल

पठानकोट। शहर के ढाकी चौक इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ युवकों ने बीच सड़क एक कार को घेरकर उस पर...

जालंधर में स्कूलों, ट्रेन और विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

जालंधर। पंजाब के जालंधर में कुछ शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों को लेकर धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पांच शादियों से किस्मत बदलने का झांसा, महिला ने पति समेत पांच पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे से अंधविश्वास और पारिवारिक विवाद से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां...

ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़ के बाद सुंदर भाटी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त कार्रवाई में दो संदिग्ध बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई इकोटेक-1...

बरेली में पंचायत के दौरान खूनी वारदात, युवक ने सास और साले की चाकू मारकर की हत्या

Bareilly News: बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में सोमवार को पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया। पत्नी से...

आगरा में छात्रा को सोशल मीडिया पर बदनाम करने का आरोप, युवक समेत चार के खिलाफ केस

Agra News: आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एक रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर की नाबालिग पौत्री को सोशल मीडिया के जरिए परेशान करने और बदनाम करने...

पठानकोट के ढाकी चौक में कार सवारों पर धारदार हथियार से हमला, वीडियो वायरल

पठानकोट। शहर के ढाकी चौक इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ युवकों ने बीच सड़क एक कार को घेरकर उस पर...

जालंधर में स्कूलों, ट्रेन और विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

जालंधर। पंजाब के जालंधर में कुछ शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों को लेकर धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।...

निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर बनाई रील, गया का युवक पहुंचा जेल

गयाजी: सोशल मीडिया पर रातों-रात लोकप्रिय होने की चाह कई बार लोगों को बड़ी मुसीबत में भी डाल देती है। ऐसा ही एक मामला...

गीता कॉलोनी थाने का एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।...

राजस्थान में नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया शराब से भरा ट्रक, दो तस्कर गिरफ्तार

राजसमंद: राजस्थान के राजसमंद जिले में पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की शराब बरामद की...

ओखला में 8 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी के ओखला क्षेत्र से एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने...