रुद्रपुर। इस्लामनगर वार्ड संख्या चार निवासी रेहान ने छह लोगों पर घर में घुसकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में रेहान ने बताया 19 जनवरी की शाम आरोपी उसके घर में घुस आए और उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने कफील, वकील अमान, बिलाल, शकील, नन्हे के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।







