Friday, March 20, 2026
Home Crime India कार सवारों ने दिनदहाड़े युवती का किया अपहरण, आरोपी फरार

कार सवारों ने दिनदहाड़े युवती का किया अपहरण, आरोपी फरार

चरखी दादरी। कॉलेज रोड पर स्टेडियम चौक के पास से सेंट्रो कार सवारों ने एक युवती का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। घटना के करीब एक घंटे बाद ही पुलिस टीम ने 40 किलोमीटर तक पीछा कर युवती को बरामद कर लिया। वहीं, आरोपी युवती और सेंट्रो को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने इस संबंध में अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार झोझूकलां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती अपनी बहन के साथ सुबह करीब सवा 11 बजे दादरी आई थी।

महेंद्रगढ़ चुंगी पर बस से उतरने के बाद वो कॉलेज में अपनी डिग्री लेने जा रही थी। जब दोनों बहनें स्टेडियम चौक के पास पहुंची तो पीछे से एक काले रंग की सेंट्रो आई और उसमें सवार युवक ने एक युवती को जबरन कार में डाल लिया और मौके से कार लेकर फरार हो गया। वहीं, कॉलेज के समीप तैनात दुर्गा शक्ति टीम ने सेंट्रो का पीछा शुरू किया। उसी दौरान कंट्रोल रूम में सूचना मिलते ही सभी नाकों पर तैनात पुलिस कर्मचारी अलर्ट हो गए। दुर्गा शक्ति के साथ ईआरवी 153 और सिटी एचएसओ राजकुमार की टीम ने भी सेंट्रो का पीछा शुरू कर दिया। आरोपी गांधी नगर और रावलधी-दिल्ली बाईपास होते हुए रावलधी चौक के जरिये सेंट्रो रोहतक की तरफ भगा ले गया।

आरोपी रोहतक रोड से होते हुए गांवों के जरिये कितलाना तक पहुंचा और इसके बाद उसने सेंट्रो बिरहीकलां गांव के अंदर घुसा दी। आगे रास्ता न मिलने और पुलिस के पीछे लगने पर आरोपी सेंट्रो से उतरकर भाग गया। वहीं, सिटी एसएचओ राजकुमार ने मौके पर पहुंचकर युवती को सकुशल बरामद कर लिया और आरोपी की कार को कब्जे में लेकर सिटी थाने ले आए। वहां युवती के बयान दर्ज किए गए। सूत्रों के अनुसार सेंट्रो में दो युवक सवार थे। पुलिस के पीछा करने पर एक युवक बीच में उतर गया जबकि दूसरे ने युवती को साथ लेकर जिले से बाहर निकलने का प्रयास किया। पुलिस की मुस्तैदी के चलते आरोपी जिला नहीं छोड़ पाया और बिरहीकलां में उसे गाड़ी छोड़कर भागना पड़ा। आरोपी की सेंट्रो भी क्षतिग्रस्त हो गई।

RELATED ARTICLES

जालंधर में बड़ी कार्रवाई: 1.4 किलो अफीम और 1 लाख की ड्रग मनी के साथ दो गिरफ्तार

जालंधर (पंजाब)- कमिश्नरेट जालंधर की क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को...

व्हाट्सएप ग्रुप से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा रैकेट, मास्टरमाइंड राघवेंद्र सिंह गिरफ्तार

वाराणसी:ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने एक संगठित रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए...

गया एयरपोर्ट पर फिर ड्रग्स का बड़ा खुलासा, थाई फ्लाइट से 25 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

गया जी: बिहार का गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एक बार फिर ड्रग तस्करी के बड़े मामले को लेकर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

गुरुग्राम स्कूल बम मेल केस में बड़ा खुलासा, आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

गुरुग्राम- गुरुग्राम में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले ईमेल मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर टीम ने...

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी, हड़कंप

नई दिल्ली - केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में...

कौशांबी जासूसी केस में बड़ा एक्शन, 5 नाबालिग समेत 9 और गिरफ्तार

गाजियाबाद - कौशांबी में सामने आए जासूसी प्रकरण में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज करते हुए नौ और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें...

जालंधर में बड़ी कार्रवाई: 1.4 किलो अफीम और 1 लाख की ड्रग मनी के साथ दो गिरफ्तार

जालंधर (पंजाब)- कमिश्नरेट जालंधर की क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को...

मॉडल टाउन में कूड़ा फेंकने के विवाद ने ली जान, युवक की चाकू मारकर हत्या

नई दिल्ली- राजधानी के मॉडल टाउन इलाके में बुधवार रात एक छोटे से विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जब पड़ोसी ने एक युवक...

पुरानी रंजिश में चली गोली, 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 नई दिल्ली- दक्षिणी दिल्ली के नेबसराय थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। खानपुर...

13वीं मंजिल से कूदे ज्योतिषी, फ्लैट में मिला मां का शव

गाजियाबाद - गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र स्थित महागुनपुरम सोसायटी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। विनायक टॉवर में रहने वाले 42 वर्षीय...

गुरुग्राम में बंद घर को बनाया निशाना, 30 लाख के गहने और नकदी चोरी

गुरुग्राम - अर्बन एस्टेट इलाके में एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोर ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घर में घुसकर आरोपी...

कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा

दूसरी पत्नी को लेकर विवाद बना हत्या की वजह देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में प्लास्टिक के कट्टे में मिली अज्ञात महिला की लाश के...

फरीदाबाद में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

फरीदाबाद- फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों...