मैनपुरी। करहल थाना क्षेत्र में कार मालिक ऐसा हाल में मिला कि देखने वाले सहम गए। आगरा निवासी कार मालिक को पीटने, हाथ-पैर बांधने के बाद झाड़ियों में फेंक दिया। कार लूट ले गए। अगले दिन ग्रामीणों ने उसे मुक्त कराया। फरवरी माह में हुई इस वारदात में पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कराया है।
आगरा के ज्योति कुंज यूपीएसआईडीसी रोड राम मोहन नगर निवासी राहुल यादव ने विशेष न्यायाधीश डकैती कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 14 फरवरी को वह कार से रात के समय करहल किसी काम से आए थे। देर रात लौटते समय सिंहपुर पुल के पास बदमाशों ने रोक कर वारदात की। बदमाश कार लूट ले गए, कार में रखे पर्स में करीब 76 हजार रुपये थे। थाने में शिकायत के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।







