हरियाणा। सिरसा शहर निवासी ट्रक चालक की फतेहाबाद के साथ लगते गांव धांगड़ के पास देर रात हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप साथी कैंटर चालक पर ही लगा है। सदर थाना पुलिस ने मृतक कैंटर चालक के पिता की शिकायत पर उसके साथी चालक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
रात करीब साढ़े 12 बजे उन्हें पता चला कि उनके बेटे संजय व गुरजंट अपने-अपने कैंटरों को चला कर साथ-साथ जा रहे थे और हिसार-सिरसा नेशनल हाईवे पर गांव धांगड़ के पुल से करीब एक किलोमीटर पीछे गुरजंट ने संजय के कैंटर के आगे अपना कैंटर लगाकर उसे रूकवा लिया। इसके बाद गुरजंट ने संजय के कैंटर के पास जाकर उससे झगड़ा किया। आरोप है कि उसके लोहा परखी से गले व शरीर पर काफी चोटें मारी और उन चोटों से संजय की कैंटर में ही मौत हो गई है। आरोप है कि गुरजंट सिंह संजय से रंजिश रखता था और बार बार मारने की धमकी देता था।
मामले की सूचना पाकर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पुलिसकर्मी संदीप कुमार, रामनिवास, बलजीत सिंह मौके पर पहुंचे। तब तक संजय को नागरिक अस्पताल भेजा जा चुका था। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक संजय शादीशुदा था। उसकी एक बेटी व एक बेटा है।
मृतक कैंटर चालक संजय के पिता हरनारायण की शिकायत पर आरोपी चालक गुरजंट सिंह के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया है। आगामी जांच चल रही है।







