Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP प्रेम संबंध में बाधा बनने पर अपनी प्रेमिका के दो बच्चों की...

प्रेम संबंध में बाधा बनने पर अपनी प्रेमिका के दो बच्चों की बेरहमी से की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश। कलेजे को चीर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने प्रेम संबंध में बाधा बनने पर अपनी प्रेमिका के दो बच्चों को बेरहमी से मार डाला। हत्या करने के बाद दोनों बच्चों के शवों को बागपत में फेंककर फरार हो गया। अब पुलिस ने इस मामले में सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी ने पहले दोनों बच्चों का सोनीपत से अपहरण किया और फिर बागपत में लाकर दोनों की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसने घटना का खुलासा करते हुए बागपत के नौरोजपुर में ईंख के खेत से दोनों बच्चों के शव बरामद कराए। सोनीपत के आदर्श नगर की रहने वाली महिला रूबी ने 22 फरवरी को थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज कराया था कि 21 फरवरी को उसके बेटे वंश (10) और यश (7) लापता हो गए।

वह दोनों बेटों को मशद मोहल्ला स्थित स्कूल में छोड़कर फैक्टरी में चली गई थी और उसके बाद बच्चे घर नहीं आए। उसने शक जताया था कि उनके बच्चों का किसी ने अपहरण कर लिया है। एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सोनीपत पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी। जिसको स्कूल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे से पता चला कि एक युवक छुट्टी के बाद ही दोनों बच्चों को स्कूल के बाहर से बाइक पर बैठाकर ले गया है। पुलिस को उस युवक के बारे में छानबीन करने पर पता चला कि वह मूलरूप से बागपत के बरनावा का रहने वाला नितिन है और पिछले काफी साल से सोनीपत के कबीरपुर में रहता है। पुलिस ने उसे पकड़ कर पूछताछ की तो उसने बताया कि रूबी का पति से तलाक हो चुका है और उससे उसके प्रेम संबंध हैं। वह उसके घर जाता था तो उसके वहां जाने में बच्चे बाधक बनते थे।

इस कारण ही उसने बच्चों को स्कूल से बाहर से बाइक पर बैठाकर बागपत में गला घोंटकर हत्या कर दी। सोनीपत पुलिस उसे शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे साथ लेकर बागपत में पहुंची और कोतवाली पुलिस के साथ आरोपी की निशानदेही पर नौरोजपुर गांव में गई। जहां अतले के ईंख के खेत में दोनों बच्चों के शव एक पेड़ के किनारे बैठाए हुए थे। उनमें एक की तार तो दूसरे की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। एएसपी ने बताया कि बच्चों के अपहरण का मुकदमा सोनीपत में दर्ज है और वहां की पुलिस ही मामले की जांच कर रही है। सोनीपत के आदर्श नगर के जिन दो बच्चों वंश और यश की हत्या की गई। उनको अदालत ने चार साल पहले मां रूबी के पास रहने का आदेश दिया था। क्योंकि उस समय दोनों छोटे थे और रूबी का पति राहुल से तलाक होने के बाद उनको किसी एक के पास रहना था।

मूलरूप से मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना के कुरावा गांव के रहने वाले राहुल ने बताया कि उसका परिवार करीब बीस साल पहले सोनीपत के आदर्श नगर में जाकर रहने लगा था। राहुल की 12 साल पहले रूबी के साथ शादी हुई थी। राहुल व रूबी के शादी के बाद दो बच्चे वंश व यश हुए। मगर बच्चों की जिंदगी तब बिगड़नी शुरू हो गई, जब राहुल व रूबी में सात साल पहले मनमुटाव हो गया रूबी बच्चों को लेकर अलग रहने लगी और उनके बीच विवाद इतना बढ़ गया कि चार साल पहले दोनों ने तलाक ले लिया। तब अदालत ने बच्चों के छोटा होने के कारण कुछ साल तक रूबी के पास रहने के आदेश दिए। उसके बाद राहुल की बच्चों से कभी-कभी मुलाकात होती थी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...