Friday, September 18, 2026
Home Crime UP हैवानियत - 7 साल की बच्ची से चचेरे मामा ने की रेप...

हैवानियत – 7 साल की बच्ची से चचेरे मामा ने की रेप की कोशिश, चिल्लाने पर बच्ची की हत्या कर फेंकी लाश

गाजियाबाद। गाजियाबाद में 7 साल की मासूम को उसके घर से अगवा कर उसकी हत्या का मामला सामने आया है। हत्या से पहले बच्ची के साथ रेप करने की कोशिश की गई। लेकिन, बच्ची के चिल्लाने की वजह से उसका मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी गई और उसका शव उसी के घर की छत पर फेंककर आरोपी फरार हो गया। आरोपी बच्ची का चचेरा मामा है। पुलिस ने चेचेरे मामा इमरान (30) को अरेस्ट किया है। वह बच्ची के घर के पड़ोस में ही रहता था। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस पूछताछ में आरोपी इमरान ने हत्या की बात कबूल ली है। उसने पुलिस को दिए बयान में बताया है की मैं बच्ची को कमरे में ले गया था। वहां वह शोर मचाने लगी, तो मुंह दबा दिया। मैं डर गया था। वो मुझे पहचानती थी। घर आकर वो मेरे बारे में लोगों को बता देती। इसलिए उसको मार दिया।

पूरा मामला गाजियाबाद के नगर कोतवाली क्षेत्र के कैला भट्टा का है। शालीमार गार्डन इलाके में रहने वाली 7 वर्षीय बच्ची अपने मामा के यहां केला भट्टा आई हुई थी। रात करीब 12 बजे बच्ची के मामा जब घर पर लौटे तो बच्ची घर पर नहीं थी। पूरे घर में ढूंढा, कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बच्ची को अपनी चप्पलों से बहुत प्यार था। वह चप्पल पहने बिना एक कदम आगे भी नहीं चलती थी। इसलिए आशंका थी कि जहां पर बच्ची की चप्पल मिलेगी, वहीं पर उसके साथ कुछ गलत भी हुआ होगा। रात करीब 3 बजे पुलिस ने आस-पास के घरों में सर्च ऑपरेशन शुरू कराया, तो बच्ची की चप्पलें इमरान के घर में ऊपर वाले कमरे में मिल गईं। इसके बाद इमरान को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वह पड़ोस में ही रहता है। इमरान के मुताबिक, बच्ची से गंदी हरकत के बाद वो ये बात परिजनों को बताने के लिए कह रही थी। इससे मैं डर गया।

पकड़े जाने के डर से मैंने बच्ची के मुंह पर हाथ रख दिया। इससे बच्ची का दम घुट गया और वो मर गई। वारदात के बाद मैं लाश को उसके मामा के घर में छत के रास्ते डाल आया, जिससे किसी को कोई शक न हो। डीसीपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि देर रात सूचना मिली कि 7 वर्षीय बच्ची नहीं मिल रही है। थोड़ा ढूंढने के बाद बच्ची अपने ननिहाल की छत पर बेहोश अवस्था में मिली। जब उसे एमएमजी अस्पताल लेकर गये तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस की छानबीन के दौरान 5 संदिग्धों से पूछताछ में सामने आया कि चचेरे मामा ने बच्ची को कुछ खिलाने-पिलाने के बहाने बगल वाले घर में बुलाकर अश्लील हरकत की थी। जिस पर बच्ची ने शोर मचाया तो उसका मुंह दबाकर हत्या कर दी गई।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...