Wednesday, June 17, 2026
Home Crime UP निर्माणाधीन दुकान के सीवर टैंक में मिला युवक का शव, परिजनों ने...

निर्माणाधीन दुकान के सीवर टैंक में मिला युवक का शव, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया

कानपुर-  कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बारासिरोही इलाके में शुक्रवार को एक निर्माणाधीन मार्केट की दुकान के सीवर टैंक में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय रजी मोहम्मद के रूप में हुई है, जो गूबा गार्डन का रहने वाला था। घटना की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

घर से निकला, फिर नहीं लौटा
रजी मोहम्मद बीते बुधवार की शाम को अपने घर से यह कहकर निकला था कि वह सब्जी मंडी जा रहा है, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह उसका शव बारासिरोही सब्जी मंडी के सामने अनिल दुबे की निर्माणाधीन दुकान के खुले सीवर टैंक में पड़ा मिला।

मां की मौत के बाद बहन के पास रह रहा था युवक
मृतक की बहन शन्नो ने बताया कि मां की मृत्यु के बाद रजी उनके साथ ही गोवा गार्डन स्थित घर में रहने लगा था। शन्नो अपने पति और बच्चों के साथ वहीं रहती हैं। रजी को शराब की लत थी और उसे मिर्गी के दौरे भी पड़ते थे। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मार्केट के मालिक की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ, क्योंकि सीवर टैंक को बिना ढक्कन के खुला छोड़ दिया गया था।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कल्याणपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में युवक के नशे का आदी होने की बात सामने आई है। फिलहाल मामले की सभी संभावित एंगल से जांच की जा रही है। वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से नमूने जुटाए हैं।

लापरवाही या हादसा? जांच जारी
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराज़गी है। उनका कहना है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा उपायों की घोर अनदेखी की जा रही थी। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि मामला लापरवाही से हुआ हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य कारण छिपा है।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...